
Russia-Ukraine War: मिसाइल हमलों से यूक्रेन के रिहाइशी इलाके तबाह! देखें वॉर जोन की एक्सक्लूसिव तस्वीरें
AajTak
रूसी हमलों से यूक्रेन पस्त हो चुका है. रूस लगातार हमले कर रहा है. आज सुबह से 7 बड़े हमले हो चुके हैं. लगभग पूरे यूक्रेन में भारी तबाही हुई है. सिर्फ राजधानी कीव की ही बात करें तो यहां कई ऊंची इमारतें धमाकों का शिकार हुईं और अब मलबों में परिवर्तित हो चुकी हैं. रूस लगातार हवाई हमले कर रहा है. लोग बेहद डरे हुए हैं और जान बचाने के लिए बंकर या फ्लाईओवर के नीचे छिप रहे हैं. बहुत से ऐसे भी हैं जो जान बचाने के लिए देश छोड़ कर जा रहे हैं और पोलैंड की तरफ भाग रहे हैं. रूसी हमलों में अब तक 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी और ये संख्या भी बढ़ रही है. देखें वॉर जोन की एक्सक्लूसिव तस्वीरें.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











