
Russia-Ukraine War: पुतिन का 'ऑपरेशन ब्लैक ऑउट', यूक्रेन में अंधेरा क्यों करना चाहता है रूस?
AajTak
रुस यूक्रेन जंग के लगातार दौर के बीच पुतिन अब ऑपरेशन ब्लैक ऑउट से विजय का प्लान कर रहे है. पुतिन यूक्रेन में दो जगहों पर हमला कर रहे हैं. इसमें पहला है, रेलवे स्टेशन और दूसरा है बिजली घर. सवाल ये है कि आखिर पुतिन यूक्रेन में अंधेरा क्यों करना चाहते हैं, उसकी बत्ती गुल करके वो कैसे यूक्रेन की जंग जीतेंगे? हालात ये है कि यूनाइटेड किंगडम ने 570 जेनरेटर्स को यूक्रेन के लिए रवाना किया. यूक्रेन को झुकाने के लिए व्लादिमीर पुतिन ने एक ऐसा प्लान तैयार किया है, जो अगर कामयाब हो गया तो फिर यूक्रेन की हार तय हो जाएगी. इस प्लान पर रूस की सेना ने काम करना शुरू भी कर दिया है. देखें ये बुलेटिन.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











