
Russia-Ukraine War: देखें पुतिन के हथियारों का वो जखीरा जो पूरी दुनिया को खत्म करने को काफी
AajTak
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उनकी ताजा धमकी में दो टूक बताया है कि अगर रूस और यूक्रेन के बीच में कोई आया तो अच्छा नहीं होगा. रूस की तरफ से यूक्रेन और नाटो देशों को धमकी देना कोई नई बात नहीं है, लेकिन पिछले कुछ दिनों में रूस की तरफ से अलग अलग पद पर बैठे लोग एक ही भाषा बोल रहे हैं, जो दुनिया की शांति के लिए ठीक नहीं है. पुतिन ने रूस के घातक हथियारों की भी याद दिलाई और कहा कि उनके जैसे हथियारों का कोई मुकाबला नहीं है. देखें ये वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











