
Russia Ukraine War: डेनमार्क और नीदरलैंड के जरिए यूक्रेन को F-16 फाइटर जेट देगा अमेरिका
AajTak
अमेरिका ने यूक्रेन को F-16 फाइटर जेट देने की सहमति दे दी है. डेनमार्क और नीदरलैंड के जरिए वो यूक्रेन को फाइटर जेट मुहैया कराएगा. बता दें कि इसके लिए इन दोनों देशों ने ही पहल शुरू की थी.
रूस के हमले के बाद से यूक्रेन लगातार अपने सहयोगियों से लड़ाकू विमान मुहैया कराने की मांग कर रहा था. अब अमेरिका ने कुछ F-16 लड़ाकू विमानों को डेनमार्क और नीदरलैंड के जरिए यूक्रेन को दिए जाने को मंजूरी दी है.
एक अमेरिकी अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि वाशिंगटन की ओर से डेनमार्क और नीदरलैंड को आश्वासन दिया है कि पायलटों के प्रशिक्षित होने पर यूक्रेन को F-16 को देने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी.
वहीं अमेरिका के इस फैसले का नीदरलैंड के विदेश मंत्री वोपके हाकेस्ट्रा ने स्वागत किया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "हम यूक्रेन में एफ-16 लड़ाकू विमान भेजने का रास्ता खोलने के वाशिंगटन के फैसले का स्वागत करते हैं."
डेनमार्क ने यह भी कहा कि यूक्रेन को जेट उपलब्ध कराने पर अब चर्चा की जाएगी. रक्षा मंत्री जैकब एलेमैन-जेन्सेन ने बताया, "सरकार ने कई बार कहा है कि ट्रेनिंग के बाद यूक्रेन को जेट भेजना अगला कदम है. हम करीबी सहयोगियों के साथ इस पर चर्चा कर रहे हैं और मुझे उम्मीद है कि हम जल्द ही इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे."
यूक्रेनी पायलटों को मिलेगी F-16 की ट्रेनिंग
डेनमार्क के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि 11 देशों का गठबंधन इस महीने के अंत में डेनमार्क में यूक्रेनी पायलटों को एफ-16 लड़ाकू विमान उड़ाने की ट्रेनिंग शुरू करेगा. NATO के सदस्य डेनमार्क और नीदरलैंड पायलटों के साथ-साथ सहायक कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने और रूस के साथ युद्ध में यूक्रेन को इस्तेमाल के लिए एफ-16 दिलाने में सक्षम बनाने के अंतरराष्ट्रीय प्रयासों का नेतृत्व कर रहे हैं.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











