
Russia-Ukraine War: जैवलिन मिसाइल से लेकर स्विच ड्रोन ब्लेड, यूएस ने यूक्रेन को दिए ये खतरनाक हथियार
AajTak
यूक्रेन के 4-4 शहरों में रूसी फौजों पर नरसंहार के आरोप लग रहे हैं, तो तीन शहर ऐसे हैं जहां युद्ध की बर्बरता का अगला चैप्टर लिखा जा सकता है. ये तीन शहर हैं खारकीव, दोनेत्स्क और लुहान्स्क. रूस भले कुछ न बोले, पुतिन भले खामोश हों, लेकिन यूक्रेन में उनके इरादे उनकी सेना ने जाहिर कर दिए हैं. जिस लड़ाई को रूस अब तक स्पेशल ऑपरेशन बताता आया है उसका क्रूर चेहरा दुनिया ने बूचा और होस्तोमेल जैसे शहरों में देख लिया है. लेकिन यूक्रेन कह रहा है कि रूस की असल हैवानियत अभी सामने आनी बाकी है. इसीलिए यूक्रेन ने अपने तीन शहरों के लिए अल्टीमेटम जारी कर दिया है. ज्यादा जानकारी के लिए देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











