
Russia-Ukraine War: जब आजतक रिपोर्टर के करीब फटा बम, रूसी-यूक्रेनी सेना में होने लगी फायरिंग
AajTak
यूक्रेन के इरपिन शहर से रिपोर्टिंग करते समय आजतक के रिपोर्टर राजेश पवार गोलीबारी के बीच फंस गए. राजेश के काफी करीब बम धमाका भी हुआ.
रूस और यूक्रेन के बीच जंग का आज 11वां दिन है. रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग अब खतरनाक मोड़ पर पहुंचती नजर आ रही है. रूसी सेना ने राजधानी कीव की चौतरफा घेरेबंदी कर रखी है तो साथ ही अन्य शहरों पर भी हमले तेज कर दिए हैं. रूस की सेना ने रविवार को यूक्रेन की राजधानी कीव के साथ ही इरपिन शहर में भी कई बम बरसाए और गोलीबारी की.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











