
Russia Ukraine War: चेरनीहिव में रूस ने मचाया हाहाकार, तबाह हुई बस्तियां...खाक हुए घर
AajTak
यूक्रेन पर रूस ने हमले और तेज कर दिए हैं. रूस ने कीव और खारकीव के बाद अब चेरनीहिव (Chernihiv) को निशाना बनाया है. चेरनीहिव में कई बस्तियां जलकर खाक हो गई है. धीरे धीरे पूरा शहर तबाह होता जा रहा है. और लोगों के मरने का सिलसिला जारी है. यूक्रेन में तबाही का मंजर है. शहर खंडहर में तब्दील होते जा रहे हैं. गलियां वीरान पड़ी हैं. आलम ये है कि न रूस हमले रोक रहा है, न ही यूक्रेन हार मान रहा है. बीते दिन जहां रूस ने सीजफायर का ऐलान किया था, वहीं अगले ही दिन मारियूपोल पर हमला कर दिया.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











