
Russia-Ukraine War: कीव से हटाया गया कर्फ्यू, फंसे लोगों को ट्रेन से सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचने की सलाह
AajTak
रूस के हमले से जूझ रहे यूक्रेन के कीव में फंसे लोगों के लिए राहत की खबर है. दरअसल, यहां वीकेंड कर्फ्यू को हटा दिया गया है. ऐसे में वहां फंसे भारतीय छात्र अब रेलवे स्टेशन पर जाकर शहर से निकल सकते हैं.
रूस के हमले से जूझ रहे यूक्रेन के कीव में फंसे लोगों के लिए राहत की खबर है. दरअसल, यहां कर्फ्यू को हटा दिया गया है. ऐसे में वहां फंसे भारतीय छात्र अब रेलवे स्टेशन पर जाकर शहर से निकल सकते हैं. सभी छात्रों को पश्चिमी भागों की यात्रा के लिए रेलवे स्टेशन जाने की सलाह दी गई है. बता दें कि यूक्रेन रेलवे निकासी के लिए विशेष ट्रेनें चला रहा है. कर्फ्यू हटने के बाद से 2 दिन के बाद टैक्सियां भी चल रही हैं. कीव में लोगों का मूवमेंट शुरू हो गया है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











