
Russia Ukraine News: रूस क्यों दे रहा परमाणु वाली धमकी? क्या ये विश्वयुद्ध की है आहट
AajTak
Russia Ukraine News: यूक्रेन के अंदर से दुनिया के सामने आ रही तस्वीरें प्रचंड युद्ध की गवाही दे रही हैं. यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने बड़ा दावा किया है. रूस के 4300 सैनिकों की मुत्यु और रूसी सैनिकों को खारकीव से खदेड़ने की बात कही गई. दुनिया के मन में यही प्रश्न है कि क्या यूक्रेन अब महायुद्ध का फ्लैश प्वाइंट बनेगा, क्या यक्रेन और रूस के मध्य जारी युद्ध ने विश्वयुद्ध की प्रस्तावना लिख दी है. हम जानने की कोशिश करेंगे कि पुतिन के खिलाफ बाइडेन का प्लान क्या है? सवाल ये भी है कि क्या विश्वयुद्ध का ग्राउंड तैयार हो रहा है? पुतिन की परमाणु वाली धमकी का मतलब क्या है? देखिए ये एपिसोड.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.










