
Russia Ukraine News : यूक्रेन पर रूसी रासायनिक हथियारों से हमला ही असली खतरा: बाइडेन
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ब्रसेल्स और पोलैंड की यात्रा पर रवाना हो गए हैं. इस दौरान वह नाटो के एक आपात सम्मेलन में भाग लेंगे. इसके अलावा यूरोपीय संघ के नेताओं और जी-7 नेताओं के साथ बैठक भी करेंगे.
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन बुधवार को कहा कि रूस द्वारा यूक्रेन पर रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल करने की आशंका ही असल खतरा है. उन्होंने कहा कि सैन्य समस्याओं और यूक्रेन के बढ़ते विरोध के कारण रूस रासायनिक या परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है. नाटो शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए रवाना होने से पहले बाइडेन ने पहले पत्रकारों से यह बात कही. बाइडेन नाटो और यूरोप के प्रमुख सहयोगी देशों से यूक्रेन पर रूस के आक्रमण खास तौर से रासायनिक हमलों की आशंका को लेकर चर्चा करने जा रहे हैं. बाइडेन यूरोप की चार दिवसीय यात्रा पर जा रहे हैं.
सबसे पहले नाटो शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
बिडेन अपनी यात्रा के दौरान सबसे पहले ब्रसेल्स जाएंगे है, जहां वह आनन-फानन में आयोजित किए गए आपातकालीन नाटो शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. वह यूरोपीय संघ और ग्रुप ऑफ सेवन की बैठकों में भी हिस्सा लेंगे. इसके बाद वह पोलैंड के अधिकारियों से मिलने के लिए शुक्रवार को वारसॉ जाएंगे.
दो हफ्ते पहले भी अमेरिका ने किया था दावा
अमेरिका दो हफ्ते पहले भी दावा कर चुका है कि रूस यूक्रेन पर बायोलॉजिकल या फिर केमिकल हथियार से हमले की तैयारी कर रहा है. व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी जेन साकी ने ट्वीट कर कहा था कि हमारे पास इसको लेकर चिंता करने की अहम वजह है. हमें रूस पर नजर रखनी चाहिए. उन्होंने कहा कि संभव है कि रूस गलत वजह को आधार बनाकर केमिकल हमला कर सकता है, क्योंकि पहले भी ऐसा करता आया है.
रूस ने यूक्रेन के बहाने यूएस पर लगाए थे आरोप

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









