
Russia-Ukraine Conflict: यूक्रेन संकट को लेकर बढ़ी युद्ध की आशंका, देखें आज का एजेंडा
AajTak
Russia-Ukraine Sankat: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) अब यूक्रेन से आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं. उन्होंने पूर्वी यूक्रेन के डोनेत्स्क (Donetsk) और लुहंस्क (Luhansk) को अलग देश के तौर पर मान्यता देने के बाद यहां सेना भी उतार दी है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) का कहना है कि 'यूक्रेन पर रूसी हमले की ये शुरुआत भर है.' वहीं, यूरोपियन यूनियन में फॉरेन पॉलिसी चीफ जोसेप बोरेल का कहना है कि ये पूरी तरह से आक्रमण तो नहीं है, लेकिन रूसी सेना अब यूक्रेन की जमीन पर हैं. यूक्रेन के डोनबास (Donbas) इलाके में सेना उतारने पर अमेरिका समेत कई देशों मे प्रतिबंध लगाने भी शुरू कर दिए हैं. हालांकि, रूसी राष्ट्रपति पुतिन इन प्रतिबंधों को नजरअंदाज कर आगे बढ़ते जा रहे हैं. इस पर देखें आज का एजेंडा.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











