
Russia-Ukraine Conflict: पूर्वी यूक्रेन में घुसा रूस लेकिन नहीं किया कब्जा! समझिए क्या है पुतिन की चाल
AajTak
व्लादिमीर पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन के दो राज्यों को आजाद घोषित किया है वहां रूस समर्थक अलगाववादियों का पहले से ही कब्जा है. यूक्रेन के जिस पूर्वी इलाके में रूस की सेना दाखिल हुई है उसे डोनबास इलाका कहा जाता है, जिसमें आने वाले दोनेत्स्क और लुहांस्क में ज्यादातर रूसी मूल के लोग हैं. वहीं पश्चिमी यूक्रेन के लोग खुद को यूरोप के नजदीक मानते हैं. पूर्वी यूक्रेन में रूसी भाषा बोलने वालों की बहुतायत है तो वहीं पश्चिमी यूक्रेन में यूक्रेनी भाषा बोली जाती है. ऐसे में सवाल उठता है कि पुतिन ने यूक्रेन को बांटने का फैसला क्यों किया ?

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











