
Rule Change: क्रेडिट कार्ड, बैंक खाते पर दिखेगा असर... कल से देश में लागू होंगे ये 5 बड़े बदलाव
AajTak
Rule Change From 1st May: हर महीने की तरह मई का महीना भी तमाम बड़े बदलाव लेकर आने वाला है और पहली तारीख के साथ ही ये लागू हो जाएंगे. इससे घर की रसोई से लेकर बैंक खाते (Bank Account) तक पर असर पड़ने वाला है.
कल से मई का महीना (May 2024) शुरू हो जाएगा और हर महीने की पहली तारीख को देश में कई बदलाव देखने को मिलते हैं, तो 1 मई 2024 से भी बहुत कुछ बदलने (Rule Change From 1st May) वाला है, जो सीधे आपकी जेब पर असर डाल सकता है. इनमें एलपीजी सिलेंडर की कीमतों (LPG Cylinder Price) से लेकर क्रेडिट कार्ड (Credit Card) से किया जाने वाला बिल पेमेंट (Bill Payment) तक शामिल है. यानी कल से लागू होने वाले ये बदलाव आपकी रसोई से लेकर खरीदारी तक पर असर डालने वाले हो सकते हैं. आइए ऐसे ही 5 बड़े बदलावों के बारे में जानते हैं...
पहला बदलाव- LPG के दाम
देश में जारी लोकसभा चुनावों (Loksabha Election 2024) से ऐन पहले 1 अप्रैल को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया था और 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 32 रुपये की कटौती की थी. हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में लंबे समय से चेंज देखने को नहीं मिला है, अब पहली मई को आम लोग LPG Cylinder Price में राहत की आस लगाए हैं. इसके अलावा पीएनजी (PNG), सीएनजी (CNG) और एटीएफ (ATF) के दाम में भी बदलाव देखने को मिल सकता है.
दूसरा बदलाव- ICICI सेविंग अकाउंट चार्ज
ICICI बैंक ने ग्राहकों के सेविंग अकाउंट्स (Saving Accouncts) पर लगने वाले चार्ज में बदलाव किया है और ये 1 मई 2024 से लागू होने जा रहा है. इसके तहत डेबिट कार्ड (Debit Card) पर लगने वाले सालाना शुल्क को बढ़ाकर 200 रुपये कर दिया गया है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में ये 99 रुपये तय किया गया है. इसके अलावा बैंक ने चेकबुक को लेकर भी Rule Change किया है और 1 मई के बाद से 25 पेज वाली चेक बुक इश्यू कराने पर कोई चार्ज नहीं लगेगा, लेकिन इसके बाद हर पेज के लिए 4 रुपये का चार्ज लगाया गया है. यही नहीं IMPS ट्रांजैक्शंस पर 2.50 रुपये से 15 रुपये तक का चार्ज वसूला जाएगा.
तीसरा बदलाव- Yes Bank में कई रूल चेंज

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











