
RSS नेता होसबाले ने महंगाई पर जताई चिंता, बोले-खाना, कपड़ा और मकान सस्ता चाहते हैं लोग
AajTak
महंगाई और खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के महासचिव दत्तात्रेय होसबाले ने सरकार से रोटी, कपड़ा और मकान की कीमतें कम करने को कहा. उन्होंने कहा कि ये सभी बुनियादी जरूरतें हैं. लोग चाहते हैं कि भोजन, कपड़ा और घर की कीमतें कम हों. होसबाले ने अमूल के प्रबंध निदेशक आरएस सोढ़ी की ओर से दिए गए एक प्रेजेंटेशन का जिक्र किया.
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के महासचिव दत्तात्रेय होसबाले ने शनिवार को कहा कि महंगाई और खाद्य पदार्थों की कीमतों के बीच संबंध पर गंभीरतापूर्वक विचार किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा, लोग चाहते हैं कि भोजन, कपड़ा और घर की कीमतें कम हों, क्योंकि ये सभी बुनियादी जरूरतें हैं.
किसानों पर न पड़े भार होसबाले ने कृषि में स्वावलंबी बनाने के लिए अब तक की सभी सरकारों को श्रेय दिया. उन्होंने कहा कि जरूरी वस्तुएं सभी को सस्ती कीमत पर मिलनी चाहिए, इसका भार किसानों पर नहीं डाला जाना चाहिए. वह आरएसएस से संबद्ध भारतीय किसान संघ, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद और भारतीय कृषि आर्थिक अनुसंधान केंद्र द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में बोल रहे थे.
महंगाई पर विपक्ष उठा रहा सवाल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेता की टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब विपक्ष खाने के सामान की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार पर लगातार निशाना साध रहा है. महंगाई और खाद्य कीमतों के बीच संबंध पर अमूल के प्रबंध निदेशक आरएस सोढ़ी की ओर से दिए गए एक प्रेजेंटेशन का जिक्र करते हुए होसबाले ने कहा, महंगाई और खाद्य कीमतों के बीच संबंध के मुद्दे पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है.
होसबाले ने कहा, प्रेजेंटेशन में यह सुझाव दिया गया था कि लोग औद्योगिक उत्पादों के लिए अधिक पेमेंट करने के लिए तैयार हैं, लेकिन खाद्य पदार्थों के लिए नहीं. उन्होंने कहा कि सहकारी समितियां इस संबंध में बड़ी भूमिका निभा सकती हैं.
75 वर्षों में कृषि में विकास पर गर्व कृषि क्षेत्र में विकास के बारे में बात करते हुए होसबाले ने कहा, पिछले 75 वर्षों में कृषि में विकास हम सभी के लिए गर्व की बात है. भारत खाद्यान्न में निर्यातक देश बन गया. उन्होंने कहा, भारत न केवल अनाज के मामले में आत्मनिर्भर हो गया है, बल्कि दूसरे देशों को भी भेज सकता है और इसका श्रेय आज तक की सभी सरकारों, वैज्ञानिकों और किसानों को जाता है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.








