
RSS के कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगी CJI गवई की मां, खुद बताई वजह
AajTak
सीजेआई गवई की मां कमलताई गवई ने आरएसएस शताब्दी समारोह में शामिल होने से इनकार किया है. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य अतिथि बनने का निमंत्रण मिलने के बाद उन पर और उनके दिवंगत पति पर आरोप लगाए गए, जिससे वे आहत हुईं, कमलताई ने स्पष्ट किया कि वे जीवनभर अंबेडकरवादी विचारधारा पर अडिग रहीं और विवाद से बचने के लिए समारोह में न जाने का निर्णय लिया.
भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) बीआर गवई की मां कमलताई गवई ने बुधवार को कहा कि वे 5 अक्टूबर को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी समारोह में शामिल नहीं होंगी. 84 वर्षीय कमलताई गवई ने एक खुले पत्र में कहा कि कार्यक्रम का मुख्य अतिथि बनने का निमंत्रण मिलने के बाद जब इसकी खबर सामने आई, तो उनकी और उनके दिवंगत पति (बिहार के पूर्व राज्यपाल आर.एस. गवई) की आलोचना की गई और आरोप लगाए जाने लगे. इसी कारण उन्होंने कार्यक्रम में न जाने का निर्णय लिया है.
उन्होंने लिखा कि कुछ लोगों ने मुझे इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया था. मैं सबके लिए शुभकामनाएं रखती हूं और सभी का स्वागत करती हूं, लेकिन जैसे ही इस कार्यक्रम की खबर आई, आलोचनाएं और आरोप लगने लगे. आरोप मुझ पर ही नहीं, बल्कि मेरे दिवंगत पति दादासाहेब गवई पर भी लगाए गए.
कमलताई ने लिखा कि हमने जीवनभर डॉ. भीमराव अंबेडकर की विचारधारा के अनुसार जीवन जिया है. दादासाहेब गवई ने अपना जीवन अंबेडकर आंदोलन को समर्पित किया था. वे विपरीत विचारधारा वाले संगठनों के मंच पर भी जाकर वंचित वर्गों की आवाज उठाते थे. उन्होंने यह भी कहा कि वे आरएसएस के कार्यक्रमों में शामिल होते थे, लेकिन उन्होंने कभी उसके हिंदुत्व को स्वीकार नहीं किया.
कमलताई ने लिखा कि अगर मैं (5 अक्टूबर के आरएसएस समारोह में) मंच पर होती, तो मैं अंबेडकरवादी विचारधारा को सामने रखती, लेकिन जब उन्हें और उनके दिवंगत पति को आरोपों का सामना करना पड़ा और एक कार्यक्रम के कारण उन्हें बदनाम करने की कोशिश की गई, तो उन्हें बहुत दुख हुआ और उन्होंने संघ के कार्यक्रम में शामिल न होने का फैसला करके इस विवाद को यहीं खत्म करने का फैसला किया. उन्होंने यह भी बताया कि वह बीमार थीं और उनका इलाज चल रहा था.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









