
'RSS और बीजेपी दंगे करवाते हैं... राजस्थान में नहीं चलने देंगे हिंदुत्व का एजेंडा', अशोक गहलोत ने बोला हमला
AajTak
राजस्थान और मध्यप्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव हैं. एक ओर राजस्थान में अशोक गहलोत ने बीजेपी और आरएसएस पर गंभीर आरोप लगाते हुए हिंदुत्व के एजेंडे को प्रदेश में नहीं चलने देने की बात कही. वहीं मध्य प्रदेश में कमलनाथ ने भी कह दिया है कि नफरल फैलाने पर बजरंग दल हो या फिर कोई और संगठन सभी पर बैन लगाया जाएगा.
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को आरएसएस और बीजेपी पर बड़ा आरोप लगा दिया. उन्होंने जालोर सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए कहा कि बीजेपी और आरएसएस दंगे करवाते हैं. ये लोगों को धर्म के नाम पर भड़काते हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी गाय को लेकर राजनीति करती है, जबकि गायों की सेवा में हमेशा कांग्रेस आगे रही है. हम गायों के नाम पर वोटों की बात नहीं करते हैं, तो क्या हम हिंदू नहीं हैं? उन्होंने कहा कि कुछ लोग तो सिर्फ राम मंदिर की राजनीति के लिए ही हिंदू बन गए थे. उनका हिंदू धर्म से कोई वास्ता था ही नहीं. राजनीति के लिए हिंदू धर्म को नहीं मानने वाले लोग भी हिंदू बन गए थे. उन्होंने कहा कि हम राजस्थान में बीजेपी का एजेंडा नहीं चलने देंगे. हम राजस्थान में हिंदुत्व का एजेंडा नहीं बनने देंगे.
एमपी: नफरत फैलाने पर हर दल पर लगेगा बैन
मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने बजरंग दल पर बैन लगाने को लेकर बयान दिया. शाजापुर में पहुंचे कमलनाथ ने मीडिया के सवाल पर कहा कि मध्यप्रदेश में जो भी दल नफरत फैलाएगा, उस पर बैन लगाएंगे. इसे लेकर बकायदा सुप्रीम कोर्ट की जजमेंट है. ऐसे में फिर चाहे वह बजरंग दल हो या अन्य कोई दल. जो भी समाज और देश को बांटने, नफरत फैलाने के काम करेगा, हर उस संगठन पर कांग्रेस पार्टी अपनी सरकार आने पर बैन लगाएगी.
उन्होंने कहा कि इंदौर में पुलिस ने बजरंग दल पर जो कार्रवाई की, उसका कांग्रेस समर्थन करती है, लेकिन यह बता दूं कि उनको पुलिस ने कांग्रेस के कहने पर नहीं पीटा था. कांग्रेस पार्टी बजरंग दल के खिलाफ नहीं है और न ही उनको टारगेट करने की कोई मंशा है लेकिन जो प्रदेश की शांति व्यवस्था को बदहाल करे या नफरत फैलाए तो उनके खिलाफ बैन की कार्रवाई होनी चाहिए.
इससे पहले कर्नाटक चुनाव के दौरान भी कांग्रेस ने बजरंग दल पर बैन लगाने की बात कही थी, जिसके बाद बीजेपी ने मुद्दा बना लिया था और बजरंग दल पर बैन लगाने को बजरंग बली के अपमान से जोड़ा था. हालांकि बीजेपी को कर्नाटक चुनाव में इसका कोई राजनीतिक लाभ नहीं मिला.
विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी में टिकट वितरण पर कमलनाथ ने कहा- कोई भी कांग्रेसी कार्यकर्ता यह नहीं समझे कि इस बार टिकट किसी की सिफारिश या गुट से मिलेंगे. टिकट मिलने का आधार सर्वे रिपोर्ट और संबंधित की जीत की प्रबल संभावनाएं ही रहेंगी. उन्होंने कहा- मैं सभी कांग्रेसियों को बता देना चाहता हूं कि न तो कोई मुझे दबा सकता है और न ही कोई मुझे पटा सकता है. मैं सर्वे के आधार पर कांग्रेस में टिकट दूंगा वो भी स्थानीय कांग्रेस कमेटियों की अनुशंसा पर. सर्वे रिपोर्ट में जिन उम्मीदवारों पर जीत का भरोसा जताया जाएगा हम उनको टिकट देंगे.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






