
RRB NTPC, Group D New Notice: रेलवे ने मानी छात्रों की सभी मांगें, जारी होगा रिवाइज्ड रिजल्ट, देखें नोटिस
AajTak
RRB NTPC, Group D 2022 New Notice: बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस जारी कर इसकी जानकारी दी है. बोर्ड ने कहा है कि तय पदों से 20 गुना यूनीक उम्मीदवारों को चयनित किया जाएगा. जो उम्मीदवार पहले से क्वालिफाई हैं, वे पास ही माने जाएंगे. बोर्ड एडिशनल रिजल्ट जल्द जारी करेगा.
RRB NTPC, Group D 2022 New Notice: रेलवे में RRB भर्ती को लेकर हुए बड़े विरोध के बाद अब रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने छात्रों की सभी मांगे मान ली हैं. बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस जारी कर इसकी जानकारी दी है. बोर्ड ने कहा है कि तय पदों से 20 गुना यूनीक उम्मीदवारों को चयनित किया जाएगा. जो उम्मीदवार पहले से क्वालिफाई हैं, वे पास ही माने जाएंगे. बोर्ड एडिशनल रिजल्ट जल्द जारी करेगा. नोटिस में दी गई जरूरी जानकारियां यहां देखें.
RRB NTPC रिजल्ट में होंगे ये बदलाव
- एनटीपीसी के लिए दूसरे चरण के कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के लिए वेतन स्तर के अनुसार 20 गुना यूनीक उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. - पहले से ही क्वालिफाई घोषित किए गए उम्मीदवार क्वालिफाई बने रहेंगे. - शॉर्टलिस्ट किए जाने वाले अतिरिक्त उम्मीदवारों की लिस्ट प्रत्येक वेतन स्तर पर जारी की जाएगी. - प्रत्येक वेतन स्तर के लिए प्रत्ये RRB के लिए अलग अलग CBT 2 का आयोजन होगा.
RRC Group D भर्ती में ये होंगे बदलाव
- RRC ग्रुप D (लेवल-1) सिंगल स्टेज परीक्षा होगी. कोई दूसरा चरण या सीबीटी नहीं होगा. - सीबीटी प्रत्येक आरआरबी के लिए अलग अलग आयोजित किया जाएगा. - आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (ईडब्ल्यूएस) के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए कोई भी उपलब्ध आय और संपत्ति प्रमाण पत्र मान्य माना जाएगा.
बता दें कि जनवरी के महीने में RRB NTPC CBT 1 के रिजल्ट और RRC Group D का रिवाइज्ड नोटिफिकेशन जारी होने के बाद छात्रों ने विरोध दर्ज किया था. इसके बाद बोर्ड ने एक कमेटी का गठन कर मामले पर पुर्नविचार किया और रिवाइज्ड रिजल्ट जारी करने का फैसला किया है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











