
RRB NTPC: रिजल्ट से नाखुश छात्रों ने कहीं जाम किया ट्रैक तो कहीं रेलवे स्टेशन पर कब्जा, CBT 2 का भी विरोध
AajTak
RRB NTPC Result Protest: आरोप है कि तय मानकों से कम उम्मीदवार CBT 2 के लिए क्वालिफाई किए गए हैं, जिसके चलते कट-ऑफ हाई है. वहीं, रेलवे बोर्ड अपनी तरफ से स्पष्ट कर चुका है कि नोटिफिकेशन में बताए गए नियमों के अनुसार ही कैंडिडेट्स क्वालिफाई किए गए हैं और उम्मीदवारों की संख्या भी तय मानकों के अनुसार ही है.
RRB NTPC Result Protest: रेलवे RRB-NTPC की परीक्षा के घोषित नतीजों में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए सैकड़ों की संख्या में आक्रोशित अभ्यर्थियों ने पटना के राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन पर सोमवार को जमकर बवाल काटा. इसकी वजह से कई घंटों तक मुगलसराय- पटना रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन ठप रहा. नाराज अभ्यर्थियों के विरोध के कारण तेजस राजधानी एक्सप्रेस और संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस समेत आधा दर्जन ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया और कई ट्रेनों के रूट में परिवर्तन किया गया. वहीं, आरआरबी-एनटीपीसी रिजल्ट के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन अभी थमा नहीं है. Nalanda, Bihar: Students who appeared for Railway Recruitment Board's Non-Technical Popular Categories exam 2021 protested at Bihar Sharif railway station alleging discrepancies in the results pic.twitter.com/9w0ajSBAef

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












