
Royal Enfield Price Hike: बुलेट के दीवानों को झटका, कंपनी ने बढ़ाए 3 सबसे सस्ते मॉडलों के दाम
AajTak
रॉयल एनफील्ड इस साल अभी तक दो बार और पिछले सात महीने में तीन बार अपन मॉडलों के दाम बढ़ा चुकी है. पिछले साल सितंबर में रॉयल एनफील्ड ने अपने विभिन्न मॉडलों के दाम 7,000 रुपये तक बढ़ा दिए थे. इसके बाद कंपनी ने जनवरी में भी कई मॉडलों के दाम में बदलाव किया था.
बढ़ती महंगाई की मार अब हर ओर पड़ने लगी है. लागत बढ़ने के चलते रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) ने अपने 3 लोकप्रिय मॉडलों के दाम बढ़ाने का ऐलान किया है. रॉयल एनफील्ड के इस ऐलान से बुलेट (Bullet) पसंद करने वालों को तगड़ा झटका लगा है. यह इस साल का दूसरा मौका है, जब कंपनी ने अपने मॉडलों के दाम बढ़ाए हैं.
इन तीन मॉडलों के बढ़ाए गए दाम
रॉयल एनफील्ड ने बुलेट 350 (Bullet 350) के तीन वेरिएंट, क्लासिक 350 (Classic 350) के 6 वेरिएंट और मीटियॉर 350 (Meteor 350) के 6 वेरिएंट के दाम 2,846 रुपये से लेकर 4,225 रुपये तक बढ़ाया है. कंपनी के इस ऐलान की सबसे ज्यादा मार मीटियॉर पर पड़ी है. अब इसके सबसे सस्ते वेरिएंट मीटियॉर 350 फायरबॉल (रेड/येलो) की एक्स-शोरूम कीमत 2,05,844 रुपये हो गई है. वहीं सुपरनोवा सिल्वर कस्टम (Supernova Silver Custom) की एक्स-शोरूम कीमत 2.24 लाख रुपये के पास पहुंच गई है.
इतना महंगा हुआ सबसे सस्ता वेरिएंट
क्लासिक 350 की बात करें तो इसके सबसे सस्ते वेरिएंट रेडिच (Redditch) की कीमत 2,846 रुपये बढ़ाई गई है. अब इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,90,092 रुपये हो गई है. वहीं क्लासिक 350 क्रोम (Classic 350 Chrome) की एक्स-शोरूम कीमत अब 2,847 रुपये महंगा होकर 2,21,297 रुपये पर पहुंच गई है. बुलेट के मामले में इसकी शुरुआती कीमत अब 3,099 रुपये बढ़कर 1,65,584 रुपये हो गई है.
सात महीने में तीसरी बार बढ़े दाम

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











