
Royal Enfield Himalayan से फतह करेंगे दक्षिणी ध्रुव, इतिहास रचेंगे ये जांबाज़!
AajTak
बाइकर्स की पहली पसंद Royal Enfield अपनी Himalyan मोटरसाइकिल से इतिहास रचने जा रही है. कंपनी अपने इस मॉडल से धरती के दक्षिणी ध्रुव तक पहुंचने के अनोखे काम को अंजाम देगी. जानें पूरी खबर...
एडवेंचर बाइकिंग पसंद करने वालों की पहली पसंद Royal Enfield जल्द ही एडवेंचर की दुनिया का नया इतिहास लिखने जा रही है. कंपनी अपनी Royal Enfield Himalayan से धरती के दक्षिणी छोर यानी दक्षिणी ध्रुव (South Pole) को फतह करने की कोशिश करने जा रही है. इसके लिए कंपनी ने इस बाइक में बहुत से बदलाव भी किए हैं. जानें इसके बारे में...
Royal Enfield दक्षिणी ध्रुव की अपनी इस यात्रा को दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन से 26 नवंबर 2021 को शुरू करेगी. इसके बाद लेवरेट ग्लेशियर होते हुए रॉस आइस शेल्फ से दक्षिणी ध्रुव पहुंचने की कोशिश करेगी. इस काम में उसकी मदद Arctic Trucks करेगी.
आयशर मोटर्स लिमिटेड के एमडी सिद्धार्थ लाल का कहना है कि अनोखी खोज और एडवेंचर करना Royal Enfield के डीएनए में शामिल है. अब 90° South तक जाना हमारी इन अनोखी यात्राओं की श्रृंखला में एक नई कड़ी है. इससे पहले Himalayan ने हिमालय में अनोखे रिकॉर्ड बनाए हैं जिससे हमें दक्षिणी ध्रुव तक जाने का साहस मिला है.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












