
Royal Enfield का एक और धमाका! जबरदस्त अंदाज में आ रही है नई Himalayan 452, जानिए कब होगी लॉन्च
AajTak
Royal Enfield Himalayan 452 में कंपनी कई बड़े बदलाव कर रही है. ऑनलाइन लीक हुए डॉक्यूमेंट्स के आधार पर बताया जा रहा है कि, ये बाइक साइज में पहले से और भी बड़ी हो सकती है, इसके अलावा इसमें बिल्कुल नया इंजन दिया जा रहा है.
देश की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड जल्द ही इंडियन मार्केट में अपनी एक और नई मोटरसाइकिल को एक बड़े अपडेट के साथ लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. रॉयल एनफील्ड अपनी नई बाइक Himalayan 452 के आधिकारिक लॉन्च से पहले इसका एक टीजर जारी किया है. अब तक इस बाइक को कई अलग-अलग मौकों पर टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया था, लेकिन पहली बार बाइक पूरी तरह से सामने आई है.
Royal Enfield ने नई Himalayan 452 में कई बड़े अपडेट दिए हैं, जो कि इसे पिछले मॉडल की तुलना में बिल्कुल अलग बनाते हैं. टीज़र इमेज में व्हाइट कलर की बाइक को दिखाया गया है, जो कि साल 2016 में लॉन्च किए गए हिमालयन मॉडल की याद दिलाता है. नई बाइक के फ्रंट मडगार्ड पर हिमालयन ब्रांडिंग है, जबकि फ्यूल टैंक, साइड पैनल और पीछे की तरफ फेंडर में हिमालय ग्राफिक्स दिए गए हैं.
कैसी होगी नई Himalayan 452:
नए रॉयल एनफील्ड हिमालयन 452 के डिजाइन हाइलाइट्स की बात करें तो इसमें एक बीक फेंडर, एक हाई-सेट एलईडी हेडलैंप, एक बड़ा फ्यूल टैंक और स्प्लिट सीटों के साथ एक पेटिट टेल सेक्शन दिया जा रहा है. मोटरसाइकिल में वायर स्पोक व्हील के साथ आगे और पीछे क्रमश: 21 इंच और 17-इंच का व्हील दिया जा सकता है. बेहतर ऑफरोडिंग के लिए इस बाइक में कुछ अन्य फीचर्स को भी शामिल किया जाएगा.
हालांकि रॉयल एनफील्ड ने अभी तक बाइक के बारे में किसी भी डिटेल्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन लीक हुए डॉक्यूमेंट्स के आधार पर, बताया जा रहा है कि इस बाइक में कंपनी एक बिल्कुल नया 451.65 सीसी की क्षमता का लिक्विड-कूल्ड इंजन इस्तेमाल करेगी. जो 39.45 बीएचपी की पावर जेनरेट करेगा.
इस बाइक की लंबाई तकरीबन 2,245 मिमी, चौड़ाई 852 मिमी और उंचाई 1315 मिमी होगी. जो कि इसे पिछले मॉडल की तुलना में थोड़ा ज्यादा बड़ी बनाता है. इसमें 1510 मिमी का व्हीलबेस देखने को मिल सकता है और इसका वजन तकरीबन 394 किलोग्राम होगा.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











