
Rohit Sharma Vs Virat Kohli: ‘एक थैंक्यू भी नहीं और प्रेस रिलीज निकाल कप्तानी से हटा दिया’, BCCI के रवैये पर सवाल
AajTak
विराट कोहली को जिस तरह वनडे की कप्तानी से हटाया गया है, वो विवादों में है. साउथ अफ्रीका दौरे से ठीक पहले विराट कोहली से वनडे कप्तानी छीन कर रोहित शर्मा को कमान दे दी गई. इस पूरे मसले पर बीसीसीआई के रवैये पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.
Rohit Sharma Vs Virat Kohli: टीम इंडिया में छिड़ी कप्तानी की जंग रुकने का नाम नहीं ले रही है. टी-20 वर्ल्डकप के बाद विराट कोहली ने इस फॉर्मेट की कप्तानी खुद ही छोड़ दी थी, लेकिन इसके कुछ वक्त बाद ही बीसीसीआई ने विराट कोहली को वनडे टीम की कप्तानी से भी हटा दिया. इसी के बाद सारी लड़ाई शुरू हुई है, लेकिन अब सवाल ये भी उठ रहा है कि विराट कोहली जैसे बड़े खिलाड़ी, शानदार रिकॉर्ड वाले कप्तान के साथ क्या BCCI ने सही किया? क्रिकेट कॉलमिस्ट अयाज़ मेमन ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा, ‘पिछले 10-15 दिन में जो भी हुआ है, वह भारतीय क्रिकेट के लिए काफी बड़ा है. लेकिन ये विवाद क्यों हुआ? ये सब उस प्रेस रिलीज़ की वजह से हुआ, जिसमें विराट कोहली को कप्तानी से हटाया गया. इस चीज़ को प्रेस रिलीज़ के सबसे आखिर में सिर्फ लिख दिया गया. क्लिक करें: कोहली-रोहित में छिड़ी जंग पर अनुराग ठाकुर का बयान- खेल से बड़ा कोई नहीं अयाज़ मेमन ने आगे कहा, ‘इस इंसान ने आपके क्रिकेट के लिए इतना कुछ किया, आपने एक थैंक्यू तक नहीं कहा. इतने बड़े खिलाड़ी को आप कप्तानी से हटाते वक्त आप सिर्फ एक प्रेस रिलीज़ निकाल दे रहे हैं. अयाज़ मेमन बोले कि सौरव गांगुली ने बयान दिया कि विराट कोहली टी-20 की कप्तानी नहीं करना चाहते थे, लेकिन अगर विराट कोहली हां कर देते, तो क्या रोहित शर्मा कप्तान नहीं बन पाते.’

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







