
Rohit Sharma Records: रोहित शर्मा के पास ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने का मौका, रिकी पोंटिंग से ठीक पीछे
AajTak
रोहित शर्मा हाल ही में अपनी कप्तानी में लगातार सबसे ज्यादा इंटरनेशनल टी20 मैच जीतने वाले पहले कप्तान बने थे. अब वह नया रिकॉर्ड बनाने के करीब हैं...
Rohit Sharma Records: रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर है. यहां रोहित के नेतृत्व में टीम इंडिया ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. भारतीय टीम ने पहला मैच 50 और दूसरा 49 रनों के बड़े अंतर से जीता है.
इंग्लैंड दौरे पर टी20 के बाद वनडे मैचों की सीरीज भी खेली जानी है. ऐसे में यहां रोहित शर्मा के पास एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने का मौका है. वह इस मामले में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग को पछाड़ देंगे.
दो मैच जीतते ही रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड टूटेगा
दरअसल, रोहित के पास लगातार सबसे ज्यादा इंटरनेशल मैच (टेस्ट, वनडे, टी20) जीतने का मौका है. फिलहाल रोहित की कप्तानी में अब तक लगातार 19 इंटरनेशल मैच जीते हैं. उनसे आगे सिर्फ रिकी पोंटिंग हैं, जिन्होंने करियर में लगातार सबसे ज्यादा 20 इंटरनेशनल मैच जीते थे.
यदि रोहित शर्मा अपनी कप्तानी में इंग्लैंड के खिलाफ अगला टी20 जीतते हैं, तो पोंटिंग की बराबरी कर लेंगे. इसके बाद वनडे सीरीज का पहला मैच जीतते हैं, तो पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ देंगे. बता दें कि पोंटिंग ने यह रिकॉर्ड आज से 19 साल पहले यानी 2003 में बनाया था. जबकि रोहित अपनी कप्तानी में 2019 से अब तक सभी 19 मैच जीतते आ रहे हैं. उनका यह विजयरथ अभी भी जारी है.
लगातार सबसे ज्यादा इंटरनेशल मैच जीतने वाले कप्तान

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) इतिहास के सबसे सफल कप्तान की बात की जाए तो वो महेंद्र सिंह धोनी हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी कप्तानी में सबसे ज्यादा मैच जिताए हैं. वहीं आईपीएल इतिहास के टॉप 5 कप्तानों में धोनी के अलावा रोहित शर्मा, विराट कोहली, गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर हैं. लेकिन आज बात करते हैं मौजूदा सीजन के कप्तानों के बारे में...

बांग्लादेश ने फिर दी ICC को गीदड़भभकी, टी20 वर्ल्ड कप कंट्रोवर्सी के बाद अब बोर्ड चुनाव से बढ़ा बवाल
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड इस समय बड़े विवाद में है. चुनाव में गड़बड़ी के आरोपों पर सरकारी जांच चल रही है. इस जांच को लेकर कई तरह की बयानबाजियां चल रही हैं. वहीं, आईसीसी को लेकर भी एक पूर्व प्रशासक ने खुलेआम धमकी दी है.











