
Rohit Sharma, Ind Vs Wi T20 Series: ‘IPL नहीं, देश के लिए खेलने पर फोकस’, ऑक्शन के सवाल पर रोहित शर्मा की दो टूक
AajTak
कप्तान रोहित शर्मा से टी-20 सीरीज़ से पहले ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में आईपीएल ऑक्शन पर भी जमकर सवाल हुए. रोहित शर्मा ने साफ कहा कि यहां सिर्फ टीम इंडिया और सीरीज़ को लेकर फोकस किया जा रहा है.
Rohit Sharma, Ind Vs Wi T20 Series: वेस्टइंडीज़ के खिलाफ टी-20 सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. रोहित शर्मा से इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग के मेगा ऑक्शन पर सवाल हुए, जिसपर उन्होंने साफ जवाब दिया कि हमारा फोकस टीम इंडिया के लिए खेलने पर है. कप्तान रोहित शर्मा ने बताया कि ऑक्शन के बाद हमने एक मीटिंग की थी, जिसमें हमने सभी प्लेयर्स से सिर्फ टीम इंडिया पर फोकस करने को कहा और अगले दो हफ्ते देश के लिए खेलने के लिए खेलने पर फोकस रखने को कहा.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












