
Rohit Sharma Ind Vs Eng: टीम इंडिया ने खोया था रिव्यू, फिर भी कप्तान रोहित शर्मा की तारीफ क्यों करने लगे एक्सपर्ट
AajTak
तीन टी-20 मैच की सीरीज़ में टीम इंडिया 2-0 से आगे है और सीरीज अपने नाम कर चुकी है. कप्तान रोहित शर्मा ने दूसरे टी-20 में एक रिव्यू लिया, जो गलत साबित हुआ. लेकिन इसके बाद भी कमेंटेटर्स ने उनकी तारीफ की, ऐसा क्यों हुआ समझिए...
टीम इंडिया ने इंग्लैंड को दूसरे टी-20 मैच में हराकर तीन मैच की सीरीज़ पर कब्जा कर लिया. कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम का विजय रथ जारी है. और लगातार 14 मैच जीत कर रोहित शर्मा ने एक रिकॉर्ड बना दिया. दूसरे टी-20 में भारतीय टीम ने दो रिव्यू लिए, जिसमें एक गलत था और एक सही. लेकिन इसमें एक रिव्यू स्पेशल रहा, क्योंकि यहां कप्तान रोहित शर्मा ने जिस प्रोसेस को अपनाया. वह सटीक था, भले ही टीम इंडिया ने इस रिव्यू को गंवा दिया हो लेकिन रोहित शर्मा के रिव्यू लेने के तरीके के कमेंटेटर्स भी फैन हो गए.
ऐसा हुआ इंग्लैंड की बल्लेबाजी के पांचवें ओवर में, जब जसप्रीत बुमराह की बॉल इंग्लिश बल्लेबाज हैरी ब्रूक के पैड पर लगी. टीम इंडिया ने अपील की और अंपायर ने इसे नॉट आउट दिया. जब रोहित शर्मा ने जसप्रीत बुमराह की ओर देखा, तब उन्होंने कहा कि बॉल ऊंची है और रिव्यू नहीं लेना चाहिए.
लेकिन इसके बावजूद रोहित शर्मा ने रिव्यू लिया और ये गलत साबित हुआ. यहां भले ही टीम इंडिया ने रिव्यू गंवा दिया हो, लेकिन इसके बाद भी कमेंट्री कर रहे एक्सपर्ट्स ने रोहित शर्मा की तारीफ की. वो इसलिए क्योंकि जिस तरह से उन्होंने रिव्यू लेने का फैसला लिया, वह एकदम सही तकनीक थी.
क्यों हुई रोहित शर्मा की तारीफ?
दरअसल, बॉल जब पैड पर लगी तब रोहित ने बुमराह से सवाल किया, तब उन्होंने कहा कि बॉल काफी ऊंची है. इसपर रोहित शर्मा ने कहा कि तुम मुझे सिर्फ लाइन-लेंथ के बारे में बताओ, जो हाइट वाली बात है वह मैं स्क्वॉयर फील्डर से पूछूंगा.
क्योंकि बॉलर सामने है तो वह लाइन को बेहतर तरीके से बता सकता है. और साइड में खड़ा फील्डर बॉल की हाइट को बता सकता है कि क्या बॉल स्टम्प के ऊपर से जाएगी या नहीं. ऐसे में उस वक्त कमेंट्री कर रहे ग्राम स्वान और अन्य एक्सपर्ट्स ने कहा कि भले ही ये गलत रिव्यू था, लेकिन वह रोहित शर्मा की इस अप्रोच की तारीफ करते हैं.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) इतिहास के सबसे सफल कप्तान की बात की जाए तो वो महेंद्र सिंह धोनी हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी कप्तानी में सबसे ज्यादा मैच जिताए हैं. वहीं आईपीएल इतिहास के टॉप 5 कप्तानों में धोनी के अलावा रोहित शर्मा, विराट कोहली, गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर हैं. लेकिन आज बात करते हैं मौजूदा सीजन के कप्तानों के बारे में...

बांग्लादेश ने फिर दी ICC को गीदड़भभकी, टी20 वर्ल्ड कप कंट्रोवर्सी के बाद अब बोर्ड चुनाव से बढ़ा बवाल
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड इस समय बड़े विवाद में है. चुनाव में गड़बड़ी के आरोपों पर सरकारी जांच चल रही है. इस जांच को लेकर कई तरह की बयानबाजियां चल रही हैं. वहीं, आईसीसी को लेकर भी एक पूर्व प्रशासक ने खुलेआम धमकी दी है.











