
Rohit Sharma Fitness Test: हिटमैन इज़ बैक! कैप्टन Rohit Sharma ने शुरू की प्रैक्टिस, थोड़ी देर में फिटनेस टेस्ट
AajTak
टी-20 और वनडे टीम के कप्तान घोषित किए जाने के बाद पहली पार रोहित शर्मा टीम इंडिया की कमान संभालेंगे. वेस्टइंडीज़ के खिलाफ होने वाली सीरीज़ से पहले रोहित शर्मा ने प्रैक्टिस शुरू कर दी है.
Rohit Sharma Fitness Test: दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर मिली करारी हार के बाद टीम इंडिया नई शुरुआत करने के लिए तैयार है. टी-20 और वनडे टीम के कप्तान घोषित किए जाने के बाद पहली पार रोहित शर्मा टीम इंडिया की कमान संभालेंगे. वेस्टइंडीज़ के खिलाफ होने वाली सीरीज़ से पहले रोहित शर्मा ने प्रैक्टिस शुरू कर दी है. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, बुधवार सुबह 11.30 बजे बेंगलुरु की नेशनल क्रिकेट अकादमी में रोहित शर्मा का फिटनेस टेस्ट होना है. इसी टेस्ट के बाद वेस्टइंडीज़ के खिलाफ होने वाली वनडे और टी-20 सीरीज़ के लिए टीम का ऐलान कर दिया जाएगा.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












