
Rohit Sharma Car: जब रोहित शर्मा ने घर से पहले बुक कर दी थी महंगी कार, घरवालों ने लगाई थी डांट!
AajTak
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने हाल ही में एक नई गाड़ी खरीदी है. रोहित शर्मा ने जब अपनी पहली गाड़ी बुक की थी, उस वक्त उन्हें घरवालों से डांट सुनने को मिली थी. ये पूरा किस्सा क्या है, जानिए...
सभी फॉर्मेट में टीम इंडिया के कप्तान बने रोहित शर्मा इस वक्त लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं. लगातार तीन टी-20 सीरीज जीतने के बाद रोहित शर्मा की नजर अब श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज पर है. पहला टेस्ट मैच मोहाली में खेला जाना है, इस बीच कप्तान रोहित शर्मा ने अपने कार कलेक्शन में इजाफा किया है. कप्तान रोहित शर्मा ने हाल ही में Lamborghini Urus गाड़ी खरीदी है, इसकी कीमत 3.10 करोड़ रुपये बताई जा रही है. रोहित शर्मा को गाड़ियों का काफी शौक है, उनके पास कई गाड़ियां हैं. लेकिन गाड़ियों से जुड़ा एक किस्सा भी है, जिसमें रोहित शर्मा को पहली बार गाड़ी खरीदने पर डांट पड़ गई थी. रोहित शर्मा पर लिखी गई किताब ‘The Hitman’ में इस किस्से का जिक्र है, जब रोहित शर्मा साल 2008 में सीबी सीरीज खेलकर ऑस्ट्रेलिया से वापस लौटे थे. उस वक्त ही आईपीएल का ऑक्शन भी हो रहा था, तब रोहित शर्मा को हैदराबाद की टीम ने तीन करोड़ रुपये में खरीदा था.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












