
Rohit Sharma and Ritika Sajdeh: सीमा खान का है रोहित शर्मा की वाइफ से ये कनेक्शन, जानते हैं आप?
AajTak
बॉलीवुड स्टार सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान और उनकी वाइफ सीमा खान तलाक लेने जा रहे हैं. सीमा खान का टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की वाइफ से खास कनेक्शन है.
बॉलीवुड स्टार सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान की निजी जिंदगी में भूचाल आ गया है. दरअसल सोहेल और उनकी वाइफ सीमा खान तलाक लेने जा रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोहेल और सीमा शुक्रवार को फैमिली कोर्ट में उपस्थित हुए और दोनों ने तलाक की अर्जी भी डाली है. उनके दो बेटे निर्वाण और योहान हैं.
सीमा खान पेशे से एक फैशन डिजाइनर हैं. सीमा और सोहेल ने साल 1998 में शादी की थी. तब सीमा खान के परिवार वाले इस शादी के खिलाफ थे. सीमा के परिवार वाले नहीं चाहते थे कि सीमा दूसरे धर्म के लड़के शादी करे. लेकिन सीमा ने परिवार के खिलाफ जाकर सोहेल खान से भागकर शादी कर ली थी.
वैसे, सीमा खान का टीम इंडिया एवं मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा से खास नाता है. सीमा खान कॉर्नरस्टोन स्पोर्ट एंड एंटरटेनमेंट के मालिक बंटी सजदेह की बहन हैं. बंटी सजदेह और सीमा खान भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा की पत्नी रीतिका सजदेह के चचेरे भाई-बहन हैं. मतलब सीमा खान टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की साली (sister in-law) लगेंगी.
2008 में स्थापित कॉर्नरस्टोन खेल और मनोरंजन के क्षेत्र में भारत की अग्रणी टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी है. विराट कोहली के साथ-साथ केएल राहुल, उमेश यादव, रवींद्र जडेजा, युवराज सिंह, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत और शुभमन गिल जैसे नामी-गिरामी क्रिकेटर इस एजेंसी से जुड़ चुके हैं.
रोहित शर्मा की बात करें, तो वह आईपीएल के मौजूदा सीजन में व्यस्त हैं. हालांकि, कप्तानी और बल्लेबाजी में वह पूरी तरह फेल रहे हैं. रोहित शर्मा ने आईपीएल 2022 में अबतक 12 मुकाबलों में 18.16 की एवरेज से 216 रन बनाए हैं. इस दौरान रोहित का स्ट्राइक रेट 125.28 और बेस्ट स्कोर 43 रन रहा है.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) इतिहास के सबसे सफल कप्तान की बात की जाए तो वो महेंद्र सिंह धोनी हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी कप्तानी में सबसे ज्यादा मैच जिताए हैं. वहीं आईपीएल इतिहास के टॉप 5 कप्तानों में धोनी के अलावा रोहित शर्मा, विराट कोहली, गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर हैं. लेकिन आज बात करते हैं मौजूदा सीजन के कप्तानों के बारे में...

बांग्लादेश ने फिर दी ICC को गीदड़भभकी, टी20 वर्ल्ड कप कंट्रोवर्सी के बाद अब बोर्ड चुनाव से बढ़ा बवाल
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड इस समय बड़े विवाद में है. चुनाव में गड़बड़ी के आरोपों पर सरकारी जांच चल रही है. इस जांच को लेकर कई तरह की बयानबाजियां चल रही हैं. वहीं, आईसीसी को लेकर भी एक पूर्व प्रशासक ने खुलेआम धमकी दी है.











