
Rohit Sharma: 'मुझे मालूम है लेकिन...', 3 साल से शतक ना जड़ने पर रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी
AajTak
रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में 51 रनों की पारी खेली. रोहित पिछलेो 3 साल से वनडे में कोई शतक नहीं जड़ पाए हैं, हर कोई चिंतित है. अब खुद रोहित शर्मा ने इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी है.
टीम इंडिया ने रायपुर में हुए दूसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हराया. कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम ने सीरीज भी जीत ली है. सिर्फ 109 रनों का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा ने यहां 51 रनों की पारी खेली. मैच के बाद रोहित शर्मा से उनकी फॉर्म और लंबे वक्त से शतक ना जड़ने को लेकर सवाल हुआ.
रोहित शर्मा ने कहा कि वह जिस तरह खेल रहे हैं, उस प्रदर्शन से खुश हैं. बता दें कि रोहित शर्मा ने पिछले 3 साल से वनडे में कोई सेंचुरी नहीं जड़ी है, जनवरी 2020 में उन्होंने आखिरी बार कोई शतक मारा था.
रोहित शर्मा से जब सेंचुरी ना आने को लेकर सवाल हुआ, तब उन्होंने कहा कि मैं अपना गेम बदलने की कोशिश में हूं और शुरुआत से ही बॉलर्स पर दबाव बना रहा हूं. विरोधी टीम पर भी दबाव बनाना काफी जरूरी है, मुझे मालूम है कि बड़े स्कोर नहीं आए हैं लेकिन वह ज्यादा चिंतित नहीं हैं.
क्लिक करें: PAK महिला क्रिकेटर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उठाया ये कदम, क्रिकेट जगत में बवाल
कप्तान रोहित शर्मा बोले कि मैं अपनी बल्लेबाजी से संतुष्ट हूं, मेरी अप्रोच बेहतर है और मैं जिस तरह से प्रदर्शन कर रहा हूं उससे खुश हूं. मुझे मालूम है कि बड़ा स्कोर भी बस करीब ही है. आपको बता दें कि रोहित शर्मा ने दूसरे वनडे मैच में 51 रनों की पारी खेली, इसमें 5 चौके और 2 छक्के शामिल रहे.
इसी साल भारत को अपने घर में वनडे वर्ल्ड कप खेलना है, ऐसे में टीम इंडिया को उम्मीद है कि कप्तान रोहित शर्मा फॉर्म में लौटें. रोहित शर्मा को वनडे क्रिकेट का लीजेंड माना जाता है, वह वनडे क्रिकेट में 10 हजार रनों के भी करीब हैं.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









