
RIMS: बच्चे के शव के पास शुरू कर दिया दूसरे मरीज का इलाज, 4 घंटे तक बेड पर पड़ी रही डेड बॉडी
AajTak
RIMS Ranchi में डॉक्टरों की घोर लापरवाही सामने आई है. बच्चे की मौत होने के बाद उसका शव पीडियाट्रिक डिपार्टमेंट में चार घंटे तक बेड पर रखा रहा. इतनी ही नहीं, शव के पास ही दूसरे बच्चे का इलाज शुरू कर दिया गया. लेकिन शव को वहां से हटाने की जहमत किसी ने नहीं उठाई
Jharkhand News: रांची स्थित रिम्स (RIMS) के पीडियाट्रिक विभाग में डॉक्टरों की घोर लापरवाही देखने को मिली. अस्पताल में भर्ती नाबालिग बच्चे की मौत हो गई थी. लेकिन बच्चे का शव बेड पर चार घंटे तक पड़ा रहा. न तो डॉक्टर और न ही किसी स्टाफ का उस ओर ध्यान गया.
शव जिस बेड पर था, उसी पर दूसरे बच्चे को लेटाकर इलाज शुरू कर दिया गया. शव के संबंध में खबर फैली तो अपनी गलती छिपाने के लिए आनन-फानन में डेड बॉडी परिजनों को सौंपकर उन्हें जाने का कह दिया. अब यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है.
दरअसल, गया (बिहार) के रहने वाले 12 साल के आदित्य को किडनी की समस्या के चलते रिम्स में भर्ती कराया गया था. आदित्य के चाचा रिंटू पटेल ने कहा कि हम उसे शनिवार सुबह 4 बजे लेकर आए थे. यहां लाने के बाद डॉक्टरों ने उसका डायलिसिस कराने की बात कही. साथ ही कहने लगे कि रिम्स में डायलिसिस होने में वक्त लगेगा, इसलिए प्राइवेट अस्पताल में जाकर उसका डायलिसिस करा लाओ.
चाचा रिंटू ने आगे कहा कि, डॉक्टर के कहने पर हम आदित्य को स्ट्रेचर पर लेटाकर लिफ्ट से ग्राउण्ड फ्लोर पर लेकर आए थे. ग्राउण्ड फ्लोर पर आकर पीडियाट्रिक वार्ड में उसकी कुछ जांच होनी थी. यहां आकर हमने आदित्य को बेड पर लिटा दिया.
फिर हमें डॉक्टरों ने बताया कि आदित्य की मौत हो गई है. और उसके शव को बेड पर रख दिया. इसके बाद हम लोग कागजी कार्रवाई में लग गए.
आदित्य के शव के पास ही दूसरे बच्चे का इलाज

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










