
Right Way to Sleep: सोने की गलत पोजीशन से बढ़ सकता है कमर दर्द, जानें सही तरीका
AajTak
Right Way to Sleep: पोस्चर एक्सपर्ट जेम्स लेइनहार्ट के अनुसार, 'स्क्वाटर' पोजीशन रीढ़ के लिए सबसे खराब होती है. इस पोजीशन में व्यक्ति आधा पेट के बल और आधा करवट लेकर सोता है, हाथ तकिए के नीचे होते हैं और घुटने मुड़े रहते हैं.
Right Way to Sleep: हर व्यक्ति की सोने की अपनी पसंदीदा पोजीशन होती है. कुछ लोग करवट लेकर सोना पसंद करते हैं, कुछ पीठ के बल, तो कुछ पेट के बल ही चैन की नींद ले पाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी सोने की पोजीशन आपके शरीर, खासकर रीढ़ की हड्डी के लिए बहुत महत्वपूर्ण होती है? कुछ पोजीशन आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकती हैं, जिससे आपको पीठ दर्द, गर्दन में खिंचाव या दर्द का सामना करना पड़ सकता है.
'स्क्वाटर' पोजीशन से बचें
पोस्चर एक्सपर्ट जेम्स लेइनहार्ट के अनुसार, 'स्क्वाटर' पोजीशन रीढ़ के लिए सबसे खराब होती है. इस पोजीशन में व्यक्ति आधा पेट के बल और आधा करवट लेकर सोता है, हाथ तकिए के नीचे होते हैं और घुटने मुड़े रहते हैं. यह सोने का तरीका शरीर में कई प्रकार के असंतुलन पैदा कर सकता है, जैसे गर्दन पर दबाव, कमर में खिंचाव और घुटनों और जोड़ों में परेशानीहो सकती है.
सबसे अच्छी सोने की पोजीशन कौन-सी हैं?
एक्सपर्ट्स के अनुसार, सोने के लिए दो पोजीशन सबसे अच्छी मानी जाती हैं, क्योंकि ये रीढ़ को सपोर्ट देती हैं और शरीर पर कम से कम दबाव डालती हैं.
'सोल्जर' पोजीशन

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











