
Ria Dabi UPSC topper: टीना डाबी की बहन रिया ने पहले अटेम्प्ट में ही पास किया UPSC, जानें रिजल्ट पर क्या कहा
AajTak
UPSC Topper Ria Dabi: रिया ने बताया कि वे पेंटिंग का शौक रखती हैं और अपने आप को रिलेक्स करने के लिए हमेशा पेंटिंग करती हैं. वे ट्रेडिशनल पेंटिंग करती हैं जिसने UPSC की तैयारी में फोकस रहने में उनकी काफी मदद की.
UPSC Topper Ria Dabi: यूपीएससी ने 2020 सिविल सर्विस परीक्षा के फाइनल रिजल्ट जारी कर दिए हैं. इस बार 2016 की यूपीएससी टॉपर टीना डाबी की छोटी बहन रिया डाबी ने सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 15 हासिल की है. IAS टीना डाबी ने इस मौके पर अपनी छोटी बहन को ट्विटर के माध्यम से बधाई भी दी है. रिया सबसे कम उम्र में यूपीएससी क्लियर करने वाली कैंडिडेट्स में से एक बन गई हैं. उन्होंने 23 वर्ष की उम्र में एग्जाम क्लियर किया है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











