
Republic Day Parade 2023 Live Streaming: यहां देख सकते हैं रिपब्लिक डे की लाइव परेड, जानें कब शुरू होगा कार्यक्रम
AajTak
Republic Day Parade 2023 Live: गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर आयोजित परेड (Republic Day Parade) में देश के विभिन्न राज्यों की झांकियां निकलती हैं. परेड का शानदार नजारा आकर्षण का केंद्र होता है. जिसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से पहुंचते हैं. अगर आप भी गणतंत्र दिवस परेड देखना चाहते हैं तो जानिए कहां देख सकते हैं लाइव स्ट्रीमिंग.
Live Streaming of 74th Republic Day Parade: आज 74वां गणतंत्र दिवस है. देश की सैन्य शक्ति और एकता-अखंडता की शक्ति की झलक आज देश के कोने-कोने में देखने को मिलेगी. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस (26 जनवरी 2023) के जश्न का नजारा और खास होगा. क्योंकि इस बार गणतंत्र दिवस परेड में कुछ चीजें पहली बार दिखाई देंगी.
गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक मौके पर हर साल दिल्ली में कर्तव्य पथ पर परेड (Parade) के भव्य समारोह का आयोजन होता है. जिसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से पहुंचते हैं. गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर आयोजित परेड (Republic Day Parade) में देश के विभिन्न राज्यों की झांकियां निकलती हैं. परेड का शानदार नजारा आकर्षण का केंद्र होता है.
ऐसे में अगर आप भी 26 जनवरी के अवसर पर कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस की आकर्षक परेड (Republic Day Parade 2023) लाइव देखना चाहते हैं, तो हम आपको बता रहे हैं कि लाइव स्ट्रीमिंग (Live Streaming) कहां देख सकते हैं.
गणतंत्र दिवस समारोह का सीधा प्रसारण देशभर में दूरदर्शन के सभी चैनलों पर सुबह से शुरू होकर कर्तव्य पथ पर होने वाले कार्यक्रमों के अंत तक किया जाएगा. राष्ट्रीय टीवी चैनल दूरदर्शन के अलावा आजतक LIVE TV पर भी गणतंत्र दिवस समारोह का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है. इसके अलावा, आजतक के यूट्यूब चैनल पर भी लाइव प्रोग्राम देख सकते हैं. वहीं, आजतक की वेबसाइट पर गणतंत्र दिवस समारोह से संबंधित कई खबरें पढ़ी भी जा सकती हैं.
गणतंत्र दिवस (Republic Day 2023) परेड को लेकर दिल्ली में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है. दिल्ली पुलिस द्वारा ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की गई है. कहीं बाहर जाने से पहले दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी जरूर पढ़ लें.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






