
Relationship Tips: शादीशुदा लाइफ को बनाना चाहते हैं खुशहाल? अपनाएं ये तरीके
AajTak
हर व्यक्ति की ख्वाहिश होती है कि उसकी शादीशुदा जिंदगी अच्छी और खुशहाल हो तो अगर आप भी अपनी शादीशुदा जिंदगी को सफल बनाना चाहते हैं तो हम आपके साथ कुछ टिप्स शेयर करने जा रहे हैं.
आजकल की भागती-दौड़ती जिंदगी में लोगों के पास अपने रिश्तों के लिए जरा भी समय नहीं है, जिसके कारण ब्रेकअप और तलाक के मामलों में काफी ज्यादा बढ़ोतरी नजर आ रही है. लेकिन कई ऐसे तरीके हैं जिससे आप अपने रिश्तों को टूटने से बचा सकते हैं. जैसे-जैसे आप विवाहित जीवन की ओर बढ़ते हैं, कई ऐसी चीजें हैं जो आपके रिश्ते और पार्टनरशिप को मजबूत बना सकती हैं. आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में विस्तार से-
कम्युनिकेशन- एक हंसती-खेलती शादी के लिए पार्टनर्स के बीच में कम्युनिकेशन का होना बहुत ज्यादा जरूरी होती है. जरूरी है कि आप अपने साथी की बात को अच्छे सुने, विचारों और भावनाओं को खुलकर व्यक्त करें, साथ मिलकर समस्याओं को हल करें और एक-दूसरे का सम्मान करें.
क्वालिटी टाइम- रोजाना की भागदौड़ भरी लाइफ में जरूरी है कि आप एक-दूसरे को समय दें. आप हफ्ते में एक बार डेट नाइट या वीकेंड पर घूमने के लिए जा सकते हैं, या फिर एक साथ टाइम स्पेंड कर सकते हैं. इससे आपका रिलेशनशिप अच्छा होता है और आपका इमोशनल कनेक्शन मजबूत होता है.
एक-दूसरे से प्रति सम्मान- एक-दूसरे के व्यक्तित्व को पहचानना और उसकी सराहना करना काफी जरूरी होता है. इससे पार्टनर्स के बीच में एक ऐसा माहौल बनता है जिसमें वह एक दूसरे को समझने हैं और एक-दूसरे के मूल्यों की सराहना करते हैं.
विश्वास और ईमानदारी- विश्वास किसी भी रिश्ते में एक आधारशिला के रूप में काम करता है. वहीं, अपने पार्टनर के साथ ईमानदारी बनाए रखने से रिलेशनशिप में विश्वास बढ़ता है और शादीशुदा जिंदगी में सुरक्षा की भावना पैदा होती है.
साझा लक्ष्य और मूल्य- शादीशुदा जिंदगी में जो कपल्स समान उद्देश्यों और मूल्यों को शेयर करते हैं वो उनकी रिश्ता काफी मजबूत होता है. इससे रिलेशनशिप को एक उद्देश्य और दिशा मिलती है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











