
REET 2021 पेपर लीक के आरोपी को ED केस में सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत, जानिए वजह
AajTak
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वो एक साल से ज्यादा समय से जेल में है जबकि PMLA केस में अभी गवाहों की जांच में वक्त लगेगा. ट्रायल भी जल्द पूरा होने की संभावना नहीं है. उसके खिलाफ जो ठगी का केस था उसमें जमानत मिल चुकी है.
राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा, 2021 (REET) पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी रामकृपाल मीणा को पीएमएलए के सख्त प्रावधानों में रियायत बरतते हुए ED केस में सशर्त जमानत दी. मीणा पर 1.20 करोड़ रुपये लेकर राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा, 2021 (REET) के प्रश्नपत्र लीक करा कर वितरित करने का आरोप है.
पेपर लीक से संबंधित धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत इस मामले में जमानत दी गई है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वो एक साल से ज्यादा समय से जेल में है. जबकि PMLA केस में अभी गवाहों की जांच में वक्त लगेगा. ट्रायल भी जल्द पूरा होने की संभावना नहीं है. उसके खिलाफ जो ठगी का केस था उसमें जमानत मिल चुकी है. जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस उज्जल भुइयां की पीठ ने कहा कि मामले के विशिष्ट तथ्यों और परिस्थितियों को देखते हुए PMLA की धारा 45 की कठोरता में ढील दी जा सकती है क्योंकि मुकदमा अभी शिकायत के आरोप तय करने के चरण में है.
24 गवाहों की जांच प्रस्तावित मामले में अभी 24 गवाहों की जांच प्रस्तावित है, इस प्रकार नतीजे पर पहुंचने में समय लगेगा. इस मुकदमे का आरोपी याचिकाकर्ता एक वर्ष से अधिक समय से न्यायिक हिरासत में है. याचिकाकर्ता द्वारा हिरासत में बिताए गए समय को ध्यान में रखते हुए और इस तथ्य के अलावा कि याचिकाकर्ता पहले से ही पूर्वगामी अपराध में जमानत पर है. साथ ही निकट भविष्य में ट्रायल पूरा होने की कोई संभावना नहीं है. हमें लगता है कि धारा 45 की कठोरता को विशिष्ट तथ्यों और परिस्थितियों में शिथिल किया जा सकता है.
न्यायालय के पास रहेगा मीणा का पासपोर्ट
अदालत ने सेशन कोर्ट द्वारा लगाए गए नियमों और शर्तों के अधीन जमानत दी. यह निर्देश दिया गया कि मीणा का पासपोर्ट विशेष न्यायालय के पास रहेगाा. वह अपनी अचल संपत्तियों की सूची प्रस्तुत करेगा. जिसे ईडी कुर्क करने के लिए स्वतंत्र होगा और उसका बैंक खाता जब्त रहेगा. सुप्रीम कोर्ट राजस्थान उच्च न्यायालय के जमानत से इनकार करने के आदेश को मीणा की चुनौती पर सुनवाई कर रही थी.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











