
Redmi Note 10 की भारत में आज पहली सेल, 12 हजार से कम में अच्छे फीचर्स, मिलेगा डिस्काउंट भी
AajTak
Redmi Note 10 को भारत में आज यानी 16 मार्च को पहली बार सेल में उपलब्ध कराया जाएगा. ये नई Redmi Note 10 सीरीज का सबसे सस्ता स्मार्टफोन है. ग्राहक इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही चैनल्स से खरीद पाएंगे.
Redmi Note 10 को भारत में आज यानी 16 मार्च को पहली बार सेल में उपलब्ध कराया जाएगा. ये नई Redmi Note 10 सीरीज का सबसे सस्ता स्मार्टफोन है. ग्राहक इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही चैनल्स से खरीद पाएंगे. Redmi Note 10 को Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 Pro Max के साथ इसी महीने लॉन्च किया गया है. Redmi Note 10 के 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये और 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये रखी गई है. ग्राहक इसे एक्वा ग्रीन, फ्रोस्ट वाइट और शैडो ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे. आज इसकी सेल दोपहर 12 बजे से ऐमेजॉन, शाओमी की वेबसाइट, मी होम स्टोर्स और ऑफलाइन रिटेलर्स के जरिए होगी. साथ ही आपको बता दें ऐमेजॉन और शाओमी की आधिकारिक वेबसाइट पर ग्राहक ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड्स और EMI ट्रांजैक्शन्स के जरिए 500 रुपये के इंस्टैंट डिस्काउंट का भी लाभ ले सकेंगे. Redmi Note 10 के स्पेसिफिकेशन्स
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











