
Redmi ला रहा है 6000mAh बैटरी वाला सबसे हल्का फोन, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
AajTak
Redmi 10 Prime को भारत में कल यानी 3 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा. फिलहाल लॉन्च से पहले कंपनी ने ये कंफर्म किया है कि फोन में 6,000mAh की बैटरी और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा.
Redmi 10 Prime को भारत में कल यानी 3 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा. फिलहाल लॉन्च से पहले कंपनी ने ये कंफर्म किया है कि फोन में 6,000mAh की बैटरी और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा. शाओमी बीते कुछ दिनों से इस अपकमिंग के स्पेसिफिकेशन्स को टीज कर रही है. माना जा रहा है कि Redmi 10 Prime पिछले महीने ग्लोबली लॉन्च हुए Redmi 10 का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है. कुछ समय पहले कंपनी ने कंफर्म किया था कि Redmi 10 Prime MediaTek Helio G88 प्रोसेसर के साथ आएगा. यही प्रोसेसर Redmi 10 में भी मिलता है. शाओमी ग्लोबल VP मनु कुमार जैन ने ट्विटर पर लिखा है कि Redmi 10 Prime में 6,000mAh की बैटरी मिलेगी. साथ ही ये ट्वीट में ये भी लिखा गया है कि ये रेडमी का सबसे हल्का 6,000mAh बैटरी वाला फोन होगा. जारी टीजर के मुताबिक इस फोन में रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलेगा.
पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











