
Realme X7 Max 5G भारत में 31 मई को होगा लॉन्च, जानें संभावित कीमत, फीचर्स
AajTak
Realme X7 Max 5G को भारत में 31 मई को लॉन्च किया जाएगा. इस अपकमिंग फोन के लिए कंपनी लगातार नए-नए टीजर्स जारी कर रही है. टीजर्स के जरिए कंपनी ने इस फोन के काफी सारे फीचर्स की जानकारी दे दी है.
Realme X7 Max 5G को भारत में 31 मई को लॉन्च किया जाएगा. इस अपकमिंग फोन के लिए कंपनी लगातार नए-नए टीजर्स जारी कर रही है. टीजर्स के जरिए कंपनी ने इस फोन के काफी सारे फीचर्स की जानकारी दे दी है. कंपनी ने कंफर्म किया है कि ये फोन MediaTek Dimensity 1200 प्रोसेसर के साथ आएगा. कंपनी पहले इस स्मार्टफोन को 4 मई को लॉन्च करने वाली थी. हालांकि, देश में कोरोना से पैदा हुए हालातों के चलते इवेंट को आगे बढ़ाने का फैसला किया गया था. एक टिप्स्टर से हाल ही में ये जानकारी मिली थी कि इस फोन की कीमत 25 से 30 हजार के बीच रखी जा सकती है. उम्मीद की जा रही है कि ये फोन चीन में सेल में उपलब्ध Realme GT Neo का ही रिब्रांडेड वर्जन होगा. चीन में इस फोन की शुरुआती कीमत RMB 1,799 (लगभग 20,500 रुपये) रखी गई है. वहीं, एक टिप्स्टर के हवाले से ये जानकारी मिली थी कि भारत में फोन के 8GB/128GB वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये और 12GB/256GB वेरिएंट की कीमत 30,999 रुपये रखी जाएगी.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











