
Realme P3x 5G हुआ सस्ता, प्राइस कट के साथ मिल रहा इतने हजार का डिस्काउंट
AajTak
Realme P3x 5G Price in India: रियलमी ने अपने मिड रेंज स्मार्टफोन की कीमत कम कर दी है. फोन पर डिस्काउंट भी मिल रहा है. इस ऑफर का फायदा उठाकर आप Realme P3x 5G को सस्ते में खरीद सकते हैं. ये फोन 6000mAh की बैटरी और 50MP के मेन लेंस के साथ आता है. इसमें आपको 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है.
Realme P3x पर आकर्षक ऑफर मिल रहा है. इस फोन को कंपनी ने फरवरी में लॉन्च किया था. इसमें MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर दिया गया है. स्मार्टफोन IP68/IP69 रेटिंग के साथ आता है. इसमें आपको 6000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है. अब आप फोन को सस्ते में खरीद सकते हैं.
ब्रांड ने इस हैंडसेट को 14 हजार रुपये के शुरुआती बजट में लॉन्च किया था. अब ब्रांड ने प्राइस कट के साथ ही इस फोन पर डिस्काउंट ऑफर का भी ऐलान किया है. सभी ऑफर्स के बाद आप अच्छी खासी बचत कर सकते हैं. आइए जानते हैं डिटेल्स.
Realme P3x को कंपनी ने 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था. ये कीमत फोन के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की है. वहीं 14,999 रुपये में 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा. कंपनी ने फिलहाल इस फोन की कीमत में कटौती की है, जो सीमित समय के लिए है.
यह भी पढ़ें: Realme NARZO 80 Lite 5G भारत में लॉन्च, मिलेगी 6000mAh की बैटरी, 32MP का कैमरा, ये है कीमत
फोन पर 2300 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है. इसमें 1000 रुपये प्राइस ड्रॉप है, जबकि 1300 रुपये का कूपन डिस्काउंट रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट पर मिल रहा है. इन दोनों ऑफर्स के बाद फोन के 6GB RAM वेरिएंट की कीमत घटकर 11,699 रुपये हो जाएगी.
इस ऑफर का फायदा आप Flipkart और रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट पर उठा सकते हैं. ऑफर आज यानी 26 जून 2025 के लिए है. इस हैंडसेट को आप मिडनाइट ब्लू, लूनर सिल्वर और स्टेलर पिंक में खरीद सकते हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












