
Realme P1 5G के लॉन्च से पहले सामने आया सेल ऑफर, मिलेगा इतने हजार का डिस्काउंट
AajTak
Realme P1 5G Sale Offer: रियलमी जल्द ही भारतीय बाजार में दो नए स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है, जो आकर्षक फीचर्स के साथ आएंगे. इन स्मार्टफोन्स के लॉन्च से पहले ही कंपनी ने लॉन्च ऑफर का ऐलान कर दिया है. Realme P1 5G का अर्ली बर्ड सेल ऑफर रिलीज कर दिया गया है. ये फोन Flipkart और Realme की आधिकारिक वेबसाइट पर सेल पर आएगा.
Realme भारतीय बाजार में जल्द ही नए डिवाइसेस को लॉन्च करने वाला है. कंपनी भारत में अपनी P सीरीज को लेकर आ रही है, जिसमें दो हैंडसेट Realme P1 और Realme P1 Pro होंगे. दोनों ही फोन्स 5G सपोर्ट के साथ भारत में लॉन्च होंगे. ये हैंडसेट्स 15 अप्रैल को भारत में लॉन्च हो रहे हैं.
लॉन्च से पहले कंपनी ने Realme P1 5G के अर्ली बर्ड सेल ऑफर का ऐलान कर दिया है. इन दोनों स्मार्टफोन के साथ ही कंपनी Realme Pad 2 का Wi-Fi वेरिएंट और Realme Buds T110 को भी लॉन्च कर रही है. आइए जानते हैं इस फोन पर मिल रहे ऑफर्स की डिटेल्स.
Realme P1 5G की अर्ली बर्ड सेल 15 अप्रैल को होगी यानी इसकी सेल लॉन्च डे के दिन ही होगी. सेल शाम 6 बजे से शुरू होगी और 8 बजे तक चलेगी. इस फोन को आप Flipkart और Realme.com दोनों ही प्लेटफॉर्म से खरीद सकते हैं. अर्ली बर्ड सेल ऑफर के तहत कंज्यूमर्स को 2000 रुपये का कूपन डिस्काउंट मिलेगा.
यह भी पढ़ें: Realme Narzo 70 Pro 5G पर बंपर ऑफर, इतने हजार का मिल रहा डिस्काउंट, जानिए डिटेल्स
इन कूपन डिस्काउंट का इस्तेमाल आप Realme P1 5G के सभी वेरिएंट्स पर कर सकेंगे. हालांकि, कंपनी ने अभी तक Realme P1 Pro 5G को लेकर कोई खास जानकारी नहीं दी है.
Realme P1 5G में 6.67-inch का FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा. स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 2000 Nits की होगी. स्क्रीन TUV Rheinland सर्टिफिकेशन के साथ आएगी. कंपनी का कहना है कि ये अपने बजट में पहला फोन होगा, जिसमें ये सभी डिस्प्ले फीचर्स मिलेंगे.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












