
Realme Narzo 30 सीरीज, Buds Q2 भारत में जल्द होने वाले हैं लॉन्च, जानिए इनके बारे में
AajTak
Realme Narzo 30 सीरीज और Realme Buds Q2 को भारत में जल्द लॉन्च किया जाएगा. इन अपकमिंग प्रोडक्ट्स को कंपनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर टीज करना शुरू कर दिया है.
Realme Narzo 30 सीरीज और Realme Buds Q2 को भारत में जल्द लॉन्च किया जाएगा. इन अपकमिंग प्रोडक्ट्स को कंपनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर टीज करना शुरू कर दिया है. फिलहाल कंपनी ने इन बड्स के लिए कोई लॉन्च डेट नहीं बताई है. लेकिन, पूरी उम्मीद है कि इन्हें इसी महीने लॉन्च किया जाएगा. Realme Narzo 30 सीरीज की बात करें तो कंपनी की ओर से हाल ही में ये जानकारी दी गई थी कि Narzo 30 4G और 5G को इसी महीने लॉन्च करेगी. रियलमी इंडिया सीईओ माधव सेठ ने एक ट्वीट के जरिए अपकमिंग डिवाइसेज के डिजाइन की झलक भी दिखाई है. यहां ट्रिपल कैमरा सेटअप और क्वॉड कैमरा सेटअप दिखाई दे रहा है. कंपनी भारत में Narzo 30 सीरीज के तहत Narzo 30A और Narzo 30 Pro 5G की बिक्री करती है. हालांकि, Narzo 30 4G और Narzo 30 5G को यहां अभी तक लॉन्च नहीं किया गया है. 4G वेरिएंट को मई में मलेशिया में और 5G वेरिएंट को पिछले महीने यूरोप में लॉन्च किया गया था.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











