
Realme GT Neo 3 भारत में लॉन्च, मिलती है 150W की चार्जिंग, पहली सेल में मिलेगा 7 हजार का डिस्काउंट
AajTak
Realme GT Neo 3 Price In India: रियलमी ने सुपर फास्ट चार्जिंग वाला अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. यह हैंडसेट तीन कॉन्फिग्रेशन में आता है. इसमें 50MP के मेन लेंस वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और दूसरे फीचर्स.
रियलमी ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Realme GT Neo 3 लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस हैंडसेट को आकर्षक स्पेसिफिकेशन्स के साथ लॉन्च किया है. फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका मेन लेंस 50MP का है.
इसके अलावा आपको AMOLED डिस्प्ले मिलता है. ब्रांड इस फोन को पिछले कई दिनों से टीज कर रहा था. वैसे हैंडसेट के मेन हाईलाइट की बात करें तो इसमें आपको 150W की फास्ट चार्जिंग मिलती है, लेकिन अल्ट्रा डार्ट चार्जिंग का यह फीचर सिर्फ 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट में ही मिलता है.
दूसरे वेरिएंट्स में कंपनी ने 80W की फास्ट चार्जिंग दी है. ब्रांड की मानें तो फोन के 150W चार्जिंग वेरिएंट को आप महज 5 मिनट में 50 परसेंट चार्ज कर सकते हैं.
रियलमी ने इस फोन को तीन कॉन्फिग्रेशन में लॉन्च किया है. इसका 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 36,999 रुपये है. वहीं फोन का 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट 38,999 रुपये में लॉन्च किया है.
फोन का 150W चार्जिंग पावर वाला एक मात्र वेरिएंट 12GB RAM + 256GB स्टोरेज के साथ आता है. इसकी कीमत 42,999 रुपये है. फोन पर 7000 रुपये का डिस्काउंट SBI कार्ड पर मिल रहा है. इसकी पहली सेल 4 मई की दोपहर 12 बजे शुरू होगी. फोन को फ्लिपकार्ट और रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकते हैं.
रियलमी का यह फोन 6.7-inch के AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. इसमें पंच होल कटआउट मिलता है. हैंडसेट MediaTek Dimensity 8100 प्रोसेसर पर काम करता है. इसमें 12GB तक का RAM ऑप्शन मिलता है. वहीं स्टोरेज की बात करें तो फोन में 256GB का इंटरनल स्टोरेज मिलता है. फोन में माइक्रो एसडी कार्ड का सपोर्ट नहीं दिया गया है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











