
Realme GT 5G, GT Master Edition भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 25,999 रुपये
AajTak
Realme ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Realme GT 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है. ये 40 हजार रुपये के अंदर कंपनी का प्रीमियम स्मार्टफोन है. साथ ही कंपनी ने GT Master Edition को भी लॉन्च किया है.
Realme ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Realme GT 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है. ये 40 हजार रुपये के अंदर कंपनी का प्रीमियम स्मार्टफोन है. साथ ही कंपनी ने GT Master Edition को भी लॉन्च किया है. इस एडिशन को Naoto Fukasawa ने डिजाइन किया है. ये जापानी डिजाइनर हैं. Realme GT 5G की बात करें तो इसके 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये और 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये रखी गई है. फ्लिपकार्ट अपग्रेड प्रोग्राम के तहत इसे 26,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. इसकी बिक्री 25 अगस्त से फ्लिपकार्ट और रियलमी की वेबसाइट के जरिए की जाएगी. इसे रेसिंग येलो, डैशिंग सिल्वर और डैशिंग ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. Realme GT Master Edition के 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये, 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये रखी गई है. फ्लिपकार्ट अपग्रेड प्रोग्राम के तहत इसे 18,119 रुपये में खरीदा जा सकेगा. इसकी बिक्री 26 अगस्त से रियलमी की वेबसाइट और फ्लिपकार्ट से की जाएगी. इसे वोयाजर ग्रे, लूना वाइट और कॉसमॉस ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है.
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











