
Realme C75 5G लॉन्च, 6000mAh की बैटरी और 32MP का कैमरा, इतने रुपये है कीमत
AajTak
Realme C75 5G Price in India: रियलमी ने अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जो कम कीमत में 5G सर्विस के साथ आता है. Realme C75 5G में 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W की चार्जिंग सपोर्ट करती है. स्मार्टफोन में 32MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. आइए जानते हैं इसकी कीमत और दूसरे फीचर्स.
Realme ने भारतीय बाजार में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने Realme C75 5G को पेश किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ अफोर्डेबल प्राइस पर आता है. कंपनी ने इस हैंडसेट को Realme C65 के सक्सेसर के रूप में लॉन्च किया है. ब्रांड ने इस हैंडसेट का 4G वेरिएंट दिसंबर 2024 में लॉन्च किया था.
ब्रांड ने अपने लेटेस्ट 5G फोन में LCD HD+ डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और 32MP कैमरा दिया है. फोन 6000mAh की बैटरी के साथ आता है. आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और दूसरी डिटेल्स.
Realme C75 5G दो कॉन्फिग्रेशन में आता है. इसका बेस वेरिएंट 4GB RAM + 128GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 12,999 रुपये है. वहीं 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है. इस हैंडसेट को आप लिली वॉइट, मिडनाइट लिली और ब्लॉसम पर्पल कलर में खरीद सकते हैं. इस हैंडसेट को आप फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन चैनल से खरीद सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Realme 14T 5G लॉन्च, मिलती है 6000mAh की बैटरी और 50MP कैमरा, इतने रुपये है कीमत
Realme C75 5G में 6.67-inch का LCD HD+ डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है. स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 625 Nits है. इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है. फोन में 6GB RAM और 128GB स्टोरेज तक का ऑप्शन मिलता है.
स्मार्टफोन में 32MP का रियर कैमरा सेंसर दिया गया है. वहीं फ्रंट में कंपनी ने 8MP का फ्रंट कैमरा दिया है. हैंडसेट Android 15 पर बेस्ड Realme UI 6 पर काम करता है. फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W की चार्जिंग सपोर्ट करती है. डिवाइस IP65 रेटिंग के साथ आता है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











