
Realme C33 इस दिन होगा लॉन्च, 5000mAh बैटरी और 50MP कैमरा, कीमत होगी 10 हजार से कम
AajTak
Realme C33 Price In India: रियलमी अगले हफ्ते एक बजट स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है. इस हैंडसेट को कंपनी 10 हजार रुपये से कम की शुरुआती कीमत पर लॉन्च कर सकती है. फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दे सकते हैं. हैंडसेट 50MP का मेन लेंस और 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है. आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स.
भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अगले हफ्ते कई हैंडसेट लॉन्च होने वाले हैं. ऐपल से लेकर रियलमी तक विभिन्न ब्रांड्स के कई हैंडसेट आने वाले हफ्ते में लॉन्च होंगे. 6 सितंबर को Realme भी एक बजट स्मार्टफोन लॉन्च करेगा. Realme C33 हैंडसेट के साथ कंपनी Buds Air 3S ट्रू वायरलेस ईयरबड्स और Realme Watch 3 Pro को लॉन्च करेगी.
रियलमी का अपकमिंग फोन एक बजट सेगमेंट डिवाइस होगा. कंपनी ने पहले ही इसके कई स्पेसिफिकेशन्स और दूसरे फीचर्स की जानकारी दे रखी है. Realme C33 भारत में फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा. स्मार्टफोन 6 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा. आइए जानते हैं इस बजट स्मार्टफोन की खास बातें.
हैंडसेट डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा, जिसका मेन लेंस 50MP का होगा. वहीं दूसरा लेंस 2MP का डेप्थ सेंसर या मैक्रो शूटर हो सकता है. डिवाइस को पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी जाएगी. कैमरा और बैटरी की जानकारी कंपनी कन्फर्म कर चुकी है.
इसमें आपको अल्ट्रा सेविंग मोड और बेहतर पावर इफिसियंसी मिलेगी. हैंडसेट की मेन हाइलाइट इसका डिजाइन होगा. इसका डिजाइन काफी हद तक हाल में लॉन्च हुए Realme 9i 5G जैसा है. स्मार्टफोन को आप तीन कलर ऑप्शन में खरीद सकेंगे.
रिपोर्ट्स की मानें तो इसका वजन 187 ग्राम होगा. इसमें आपको साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है. स्मार्टफोन के प्रोसेसर के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है. फोन एंड्रॉयड 12 के साथ लॉन्च हो सकता है.
Realme C33 स्मार्टफोन तीन कॉन्फिग्रेशन में लॉन्च हो सकता है. इसमें आपको 3GB RAM बेस मॉडल में मिलेगा, जबकि अन्य दोनों वेरिएंट 4GB RAM के साथ आएंगे. इसे आप ब्लू, ब्लैक और गोल्ड तीन कलर ऑप्शन में खरीद सकेंगे.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












