
Realme C25 की भारत में आज पहली सेल, कीमत 9,999 रुपये, 6000mAh बैटरी, ट्रिपल कैमरा सेटअप
AajTak
Realme C25 को भारत में इसी महीने की शुरुआत में Realme C20 और Realme C21 के साथ लॉन्च किया गया था. देश में C20 और C21 को पहले ही सेल में उपलब्ध कराया जा चुका है.
Realme C25 को भारत में इसी महीने की शुरुआत में Realme C20 और Realme C21 के साथ लॉन्च किया गया था. देश में C20 और C21 को पहले ही सेल में उपलब्ध कराया जा चुका है. अब आज यानी 16 अप्रैल को C25 की सेल में भारत में होने जा रही है. ग्राहकों को इसमें 6000mAh की बैटरी और ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा. भारत में Realme C25 के 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये और 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये रखी गई है. इसे वाटरी ब्लू और वाटरी ग्रे कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. ग्राहक आज इसे दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट, शाओमी की वेबसाइट और मेजर रिटेल स्टोर्स से खरीद पाएंगे. फ्लिपकार्ट पर ग्राहकों को ICICI बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड ट्रांजैक्शन्स पर 500 रुपये की छूट भी मिलेगी. वहीं, रियलमी की वेबसाइट पर MobiKwik के जरिए पेमेंट करने पर 350 रुपये का फ्लैट कैशबैक भी मिलेगा.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











