
Realme 8 से लेकर OnePlus 9 तक, आने वाले हफ्तों में भारत में लॉन्च होने वाले हैं ये स्मार्टफोन्स
AajTak
अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं या लॉन्च होने वाले नए स्मार्टफोन्स को लेकर आपकी दिलचस्पी बनी रहती है तो आपको बता दें आने वाले हफ्तों में कई बड़ी कंपनियों के फोन्स बाजार में दस्तक देने वाले हैं.
अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं या लॉन्च होने वाले नए स्मार्टफोन्स को लेकर आपकी दिलचस्पी बनी रहती है तो आपको बता दें आने वाले हफ्तों में कई बड़ी कंपनियों के फोन्स बाजार में दस्तक देने वाले हैं. OnePlus 9 सीरीज 23 मार्च को भारत में लॉन्च होगी. तो वहीं OnePlus 8 सीरीज को 24 मार्च को लॉन्च किया जाएगा. इसी तरह Vivo और Micromax के नए स्मार्टफोन्स भी भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाले हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में. Micromax In 1 कैमरे की बाते करें तो इसके रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है. इसका प्राइमरी कैमरा 48MP का हो सकता है. इसके साथ 2MP के दो सेंसर्स दिए जा सकते हैं. फ्रंट में सेल्फी के लिए 8MP का कैमरा देखने को मिल सकता है. इस अपकमिंग स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है. इसकी कीमत 10,000 रुपये के आसपास रखी जा सकती है.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











