
Realme ने लॉन्च की सस्ती Washing Machine, बैक्टीरिया से बचाएगी, जानिए कितनी है कीमत
AajTak
Realme TechLife Washing Machine Price: रियलमी ने अपना नया प्रोडक्ट लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने कंज्यूमर गुड्स सेगमेंट में कदम रखते हुए वॉशिंग मशीन लॉन्च की है. यह वॉशिंग मशीन अफोर्डेबल प्राइस पर आती है. आइए जानते हैं इसकी कीमत और दूसरे फीचर्स.
रियलमी ने टेकलाइफ रेंज में नया प्रोडक्ट लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने Realme TechLife का सेमी-ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन लॉन्च की है, जो अफोर्डेबल प्राइस पर आती है. कंपनी ने मंगलवार को यह प्रोडक्ट लॉन्च किया है. इस वॉशिंग मशीन में एंट्री-बैक्टीरिया सिल्वर आयन वॉश टेक्नोलॉजी मिलती है, जो इंफेक्शन के खतरे को कम कर देती है.
वॉशिंग मशीन की नई रेंज ब्रांड की पहली ऑफरिंग है. इससे पहले कंपनी स्मार्टफोन, फीचर फोन, वियरेबल्स, टीवी और दूसरे प्रोडक्ट्स लॉन्च कर रही थी. आइए जानते हैं इस वॉशिंग मशीन की खास बातें.
रियलमी ने इस प्रोडक्ट को दो कैपेसिटी रेंज में लॉन्च किया है. Realme Washing Machine का 8Kg कैपेसिटी वाला मॉडल 10,990 रुपये का है. वहीं इसका 8.5Kg कैपेसिटी वाला मॉडल 11,190 रुपये में आता है. इस वॉशिंग मशीन को आप फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं. आप इस प्रोडक्ट को दो कलर ऑप्शन- ब्लैक एंड वॉइट और ग्रे एंड ब्लैक में खरीद सकते हैं.
Realme TechLife का सेमी-ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन टॉप लोड डिजाइन के साथ आता है. इसमें जेट स्ट्रीम टेक्नोलॉजी दी गई है, जो यूनिफॉर्म क्लिनिंग में मदद करेगा. वॉशिंग मशीन BEE 5-स्टार रेटिंग के साथ आती है, इसलिए बिजली का बिल भी कम आएगा. रियलमी टेक लाइफ का यह प्रोडक्ट सिल्वर आयन वॉश ऑप्शन के साथ आता है, जो बैक्टीरिया और माइक्रोऑर्गेनिज्म की ग्रोथ को कम करता है.
सेमी-ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन में 1,400RPM स्पिन साइकिल और एयर ड्राई टेक्नोलॉजी मिलती है, जो हैवी ड्यूटी मोटर के साथ आता है. इसमें आपको हार्ड वाटर वॉश और कॉलर स्क्रब फीचर मिलता है.
कंपनी की मानें तो वॉशिंग मशीन की बॉडी प्लास्टिक की है और यह कॉम्पैक्ट बिल्ड के साथ आती है. इसमें IPX4 रेटिंग मिलती है. यह कंपनी का पहला वॉशिंग मशीन प्रोडक्ट है. इससे पहले ब्रांड ने अलग-अलग सेगमेंट में कई कंज्यूमर्स इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












