
Realme की सेल: 90Hz डिस्प्ले और 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाले फोन को 12,999 रुपये में खरीदने का मौका
AajTak
Realme डेज सेल का आयोजन प्लिपकार्ट और रियलमी की आधिकारिक साइट पर किया गया है. इस सेल में कंपनी के ढेरों स्मार्टफोन्स पर डील्स और डिस्काउंट्स दिए जा रहे हैं. इसी सेल में Realme Narzo 20 Pro पर भी एक अच्छी डील दी जा रही है.
Realme डेज सेल का आयोजन प्लिपकार्ट और रियलमी की आधिकारिक साइट पर किया गया है. इस सेल में कंपनी के ढेरों स्मार्टफोन्स पर डील्स और डिस्काउंट्स दिए जा रहे हैं. इसी सेल में Realme Narzo 20 Pro पर भी एक अच्छी डील दी जा रही है. ये फोन 90Hz डिस्प्ले और 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है. आइए जानते हैं इसके बारे में. रियलमी की वेबसाइट पर सेल के दौरान Narzo 20 Pro पर 1,000 रुपये की छूट दी जा रही है. ऐसे में ग्राहक इसे 13,999 रुपये में खरीद सकते हैं. साथ ही 19 फरवरी तक जारी इस सेल में इस पर प्रीपेड ऑर्डर्स के जरिए 1,000 रुपये के एडिशनल डिस्काउंट का भी फायदा उठाया जा सकता है. दोनों डिस्काउंट्स को मिलाकर ग्राहक रियलमी डेज सेल के दौरान Narzo 20 Pro को 12,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीद सकते हैं. इस कीमत में ग्राहक फोन के 6GB + 64GB वेरिएंट को खरीद पाएंगे.
भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.










