
Realme की नई सेल, 4 हजार रुपये तक का मिलेगा डिस्काउंट, इन फोन पर मिल रहा ऑफर
AajTak
Realme के स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स मिल रहा है, जिसमें 4 हजार रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है. दरअसल, Realme Swipe Into Summer सेल 20 मई से शुरू होने जा रही है. इस सेल के दौरान कई प्रोडक्ट पर जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है.
Realme India ने एक नई सेल का ऐलान कर दिया है, जिसका नाम Realme Swipe Into Summer है. इस सेल के दौरान 4 हजार रुपये तक की सेविंग होगी. इस सेल के दौरान Realme के कई प्रोडक्ट पर जबरदस्त डील मिल रही है.
Realme Swipe Into Summer सेल 20 मई से शुरू होगी, जो 23 मई तक चलेगी. इस सेल के दौरान Realme P3 सीरीज के हैंडसेट को खरीदा जा सकता है. इसके लिए कंपनी ने एक पोस्टर शेयर किया है. इस सेल का फायदा Flipkart, Realme पोर्टल और चुनिंदा ऑफलाइन रिटेलर्स से उठा सकेंगे.
Realme P3 Pro 5G की कीमत और ऑफर्स
Realme P3 Pro 5G की अब शुरुआती कीमत 19,999 रुपये है. यहां 4 हजार रुपये का डिस्काउंट नजर आया है, जिसमें बैंक ऑफर्स भी शामिल हैं. 6 महीने के लिए No-Cost EMI का भी ऑप्शन मिलेगा.
Realme P3 Pro 5G की शुरुआती वेरिएंट 8GB + 128GB है, जिसकी पुरानी कीमत 23,999 रुपये और नई कीमत 19,999 है. वहीं 8GB + 256GB वेरिएं की पुरानी कीमत 24,999 रुपये है, जो घटकर 20,999 रुपये हो गई. वहीं 12GB + 256GB की पुरानी कीमत 26,999 रुपये और नई कीमत 22,999 रुपये रह गई है.
यह भी पढ़ें: OnePlus 13s की कीमत और फीचर्स लीक, इतने रुपये में लॉन्च हो सकता है स्मार्टफोन

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












